अजमेर। पुष्कर थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुरा में नाबालिगलडक़ी से रेप का मामला सामने आया है। किशनपुरा के ही रहने वाले युवक पर लडक़ी को खंडहर में ले जाकर बलात्कार का आरोप लगा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना सोमवार रात की है, जब नाबालिग लडक़ी को अकेला पाकर युवक सुरेशनाथ ने उसे दुष्कर्म का शिकार बना डाला। आरोपी सुरेशनाथ नेे उसे किसी बहाने से गांव के एक खंडहर मकान में बुलाया। पीडि़ता के वहां आने पर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद सुरेशनाथ ने उसे मुंह बंद रखने के लिए कहा और किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी दी। लडक़ी ने रात को डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताया। पीडि़ता ने सुबह डरते हुए अपने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिवार ने मामला दर्ज कराया। वहीं, यह बात आरोपी युवक को पता चली तो वह गांव से फरार हो गया। मामले की जानकारी लेने थानाधिकारी दुलीचन्द ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की।
राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली : पतंजलि योगपीठ के नाम पर लोगों से ठगी करने वाला वेब डिजाइनर गिरफ्तार
गोवा में रूसी पर्यटक को लूटने के प्रयास में दो गिरफ्तार
संपत्ति विवाद : बिहार में नाबालिग लड़की की हत्या
Daily Horoscope