संभल। विकास की बात कर रही सपा सरकार ने विकास की गंगा तो बहाई, लेकिन वह धरातल पर नहीं आ पाई। [@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]
ऐसा ही मामला है बबराला का है, जो संभल के विधान सभा क्षेत्र गुन्नोर में है।
यहा के विधायक रामखिलाड़ी यादव हैं। यहां पर सपा के ही विधायक जीतते हैं।
तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने आईटीआई कॉलेज का तोफाह दिया था। लोग इस तोहफे से इतने खुश थे कि उनके बच्चों को टेक्निकल की पढ़ाई के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा और घर से ही और कम खर्च पर टेक्नीकल की पढाई हो जाएगी।
समय गुजरा दिन बीते माया सरकार आई फिर अखिलेश सरकार आई लेकिन आईटीआई कॉलेज की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इस कॉलेज में प्रवेश तो होते हैं, लेकिन पढाई के लिए बदायुं या फिर चंदोसी की कालेजों में जाना पड़ता है। जिससे क्षेत्र के युवाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब लोगों को सपा सरकार से नाराज है। यहाँ से अखिलेश के भाई धर्मेन्द्र यादव सांसद हैं।
आईटीआई निर्माण का कार्य वर्ष 2014 में पूरा होना था, लेकिन अब 2017 तक इस ओर किसी का भी ध्यान नहीं गया। आईटीआई कॉलेज की इमारत में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।
106 हस्तियों को पद्म पुरस्कार...अमित शाह ने सम्मान में रखा डिनर...यहां देखें तस्वीरें
खास खबर डॉट कॉम : आज की टॉप हैडलाइंस
भागने में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त, अमृतपाल अभी भी फरार
Daily Horoscope