पलवल। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शुक्रवार को पलवल-जेवर-अलीगढ़ मार्ग पर किठवाडी पुल से लेकर आगरा केनाल तक एक किलोमीटर लंबी व दस मीटर चौड़ी सडक़ के सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस सडक़ के सुधारीकरण के लिए 1 करोड़ 5 लाख 66 हजार रूपए की राशी स्वीकृत की गई है। यह सडक तारकोल से बनाई जाएगी। जिस पर तारकोल की तीन लेयर चढाई जाएगी ताकि भारी वाहनों का आवागमन सरल व सुगम हो। यह सडक निर्माण कार्य दो माह में पूरा किया जाएगा। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दस सालो में प्रदेश की सडकों में गढ्ढे पड़ गए थे। भाजपा सरकार उन गढ्ढों को भरने का काम कर रही है। भाजपा सरकार में हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में हर क्षेत्र में गति के साथ प्रगति हो रही है। भाजपा सरकार में सडकों का सुधारीकरण किया जा रहा है और लगभग 8 माह के अंतराल में पलवल जिला की सभी सडकों का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
यह भी पढ़े :बैंकों में क्या है हाल, देखिए तस्वीरें
यह भी पढ़े :27 दिन तक इन रास्तों पर ट्रेन नहीं चलेंगी
राजा रघुवंशी मर्डर: मेघालय पुलिस की जांच में हत्या के दिन की पूरी कहानी आई सामने
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, वंचित वर्ग के छात्रों की समस्याओं के समाधान की मांग की
NCR में भीषण गर्मी और हीट वेव का कहर, ऑरेंज अलर्ट जारी, अस्पतालों में बढ़े डिहाइड्रेशन के मामले
Daily Horoscope