• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंचायत अधिकारी कार्यालय में गबन: क्लर्क की गिरफ्तारी के बाद लाखों रुपए बरामद, बैंक खाता फ्रीज

Embezzlement in Panchayat Officer office: Lakhs of rupees recovered after clerk arrest, bank account frozen - Palwal News in Hindi

पलवल। हरियाणा के पलवल जिले के जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में हुए गबन के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को बड़ी सफलता मिली है। एसीबी ने तत्कालीन क्लर्क तेजेन्द्र कुमार की 13 मई को हुई गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उसकी निशानदेही पर उसकी बहन संतोष के घर से 20 लाख 500 रुपए नकद बरामद किए हैं। संतोष पत्नी मुख्तयार सिंह, गांव अगवानपुर, जिला पलवल की निवासी हैं। तफ्तीश के दौरान एसीबी को यह भी पता चला कि आरोपी तेजेन्द्र कुमार की पत्नी अनिता के सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक, कुसक शाखा में 49 लाख 20 हजार रुपए जमा हैं। यह राशि आरोपी की फर्म दीपक मैनपावर के बैंक खाते से ट्रांसफर हुई थी। एसीबी ने इस बैंक खाते को नियमानुसार फ्रीज कर दिया है। आरोपी तेजेन्द्र कुमार को अदालत ने 17 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा है, जिससे आगे की पूछताछ जारी है। यह मामला कार्यालय निदेशक, विकास एवं पंचायत विभाग हरियाणा को प्रधान महालेखाकार हरियाणा से प्राप्त ऑडिट रिपोर्ट पर आधारित है। रिपोर्ट में वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में कार्यालय डीडीपीओ पलवल को बिना उचित अनुमति और उच्च अधिकारी की मंजूरी के मुख्य लेखा अधिकारी की लॉगिन आईडी से पर्याप्त धनराशि/बजट आवंटित किए जाने की बात सामने आई थी। इस आवंटित बजट की ज्यादातर राशि कार्यालय बीडीपीओ हसनपुर द्वारा मेसर्ज दीपक मैनपावर सर्विस नामक एक निजी फर्म को बार-बार अदा की गई थी।
ऑडिट में यह बजट आवंटन फर्जी पाया गया, क्योंकि बजट की मांग और आवंटन से संबंधित कोई भी दस्तावेज फाइलों में उपलब्ध नहीं था। इस संबंध में एसीबी फरीदाबाद ने पहले ही मुकदमा संख्या 5 दिनांक 24.1.2025 दर्ज किया था, जिसमें तेजेन्द्र कुमार के अलावा आठ अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और वे सभी वर्तमान में जेल में बंद हैं। एसीबी इस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि गबन की पूरी राशि बरामद की जा सके और अन्य संभावित संलिप्त लोगों का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Embezzlement in Panchayat Officer office: Lakhs of rupees recovered after clerk arrest, bank account frozen
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: palwal, acb, embezzlement case, haryana, then clerk tejendra kumar, sister santosh, information during interrogation, santosh, wife of mukhtiyar singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, palwal news, palwal news in hindi, real time palwal city news, real time news, palwal news khas khabar, palwal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved