• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का फरमान- धर्म छोड़ों नहीं तो मिलेगी सजा

china communist party asks members give up religion - World News in Hindi

चीन में सत्तासीन कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों को अब नास्तिक बनना होगा। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उन्हें सजा दी जाएगी। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में छपे एक लेख में धार्मिक मामले के मंत्रालय ने कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं को धर्म छोड़ने और मार्क्सवादी नास्तिक होने की सलाह दी है। लेख में नेताओं और पार्टी से जुड़े लोगों को सख्त हिदायत देते हुए कहा गया है कि आपको धर्म या सजा में से किसी एक को चुनना पड़ेगा।

पार्टी का कहना है कि सदस्यों को नास्तिक होना चाहिए। धर्म के बजाय उन्हें पार्टी के नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए। पार्टी ने अपने लेख में कहा कि जिन अधिकारियों को धर्म में विश्वास है उन्हें जल्द से जल्द इसे त्याग देना चाहिए। जो लोग ऐसा करने का विरोध करते हैं, उन्हें पार्टी संगठन की ओर से दंडित किया जाएगा।

कम्युनिस्ट पार्टी के इस आदेश पर विशेषज्ञों का मानना है कि यह आदेश पार्टी में एकता बरकरार रखने के लिए दिया गया है। पार्टी वामपंथी विचारधारा को मानती है और आधिकारिक तौर पर वह किसी धर्म को नहीं मानती। मार्क्सवादी सिद्धांतों के अनुसार पार्टी खुद को नास्तिक बताती है। वहीं चीन के संविधान में यहां के लोगों को धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार दिया गया है जिसको लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि संविधान में मिले अधिकार के बाद भी यदि सत्तासीन पार्टी अपने सदस्यों पर जबरन नास्तिक बनने का दबाव डाल रही है तो यह संविधान के खिलाफ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-china communist party asks members give up religion
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: china communist party, give up religion, international news in hindi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved