महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जनपद से लगी भारत-नेपाल की सोनौली सीमा से बिना वीजा दिल्ली से काठमांडू जा रहे विदेशी नागरिक को आव्रजन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए नीदरलैंड के नागरिक मिगुएल कारलो के खिलाफ सोनौली थाने में धोखाधड़ी और विदेशी विषयक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक भारत से अवैध रूप से नेपाल में घुसपैठ की कोशिश कर रहे नीदरलैंड के नागरिक मिगुएल कारलो को आव्रजन अधिकारियों ने शनिवार शाम को सोनौली बार्डर पर गिरफ्तार किया था। पकड़े गए युवक के पास कोई वैध कागजात बरामद नहीं हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि उसके पास भारत में रहने का वीजा नहीं है। जिस देश से आया है उस देश का डिपार्चर स्टैंप भी नहीं है। वह अवैध रूप से भारत में रहते हुए नेपाल निकल जाना चाहता था।ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के 11 साल सौभाग्यशाली रहे : शाहनवाज हुसैन
राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग का पलटवार, कांग्रेस पर गंभीर सवाल
एक्सिओम-4 का प्रक्षेपण मौसम के कारण 11 जून तक स्थगित
Daily Horoscope