उदयपुर। एक्ट्रेस क्वीन कंगना रनौत अपना बर्थ-डे मनाने के लिए उदयपुर पहुंच चुकी है। कंगना यहां पीछोला झील में नाव से सफर कर होटल पहुंची। कंगना का गुरुवार को जन्मदिन है। वो यहां भगवान श्रीनाथजी और अपनी कुलदेवी के दर्शन करने जाएंगी। कंगना बुधवार सुबह ही सिंगर दिलजीत दोसांझ पर ट्वीट कर सुर्खियां आईं थीं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दिलजीत दोसांझ पर ट्वीट के बाद जैसे ही सोशल मीडिया व मीडिया पर कंगना रनौत ट्रेंड करने लगी थी, अचानक उन्हें मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वे मुंबई से बाहर जा रही थीं। पेपराजी ने बताया कि वे उदयपुर जा रही हैं, जहां वे अपना जन्मदिन मनाएंगी।
कंगना का विमान उदयपुर लैंड हुआ और वो एयरपोर्ट पर बाहर आईं तो चाहने वालों ने उनकी तस्वीरें लेना शुरू कर दिया। इसके बाद कंगना कार से पीछोला झील तक पहुंची, यहां से नाव में सवार होकर होटल तक गईं। नाव के सफर का वीडियो कंगना ने खुद अपने इंस्टा पर अपलोड किया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कंगना गुरुवार को 36 साल की हो जाएंगी। वे उदयपुर में अपना जन्मदिन मनाएंगी और नाथद्वारा में भगवान श्रीनाथजी के दर्शन करने जाएंगी। वे उदयपुर में अपनी कुलदेवी के दर्शन करने जगत गांव जाएंगी। आपको बता दें कि दो साल पहले कंगना के भाई की शादी भी उदयपुर में हुई थीं। कंगना का पूरा परिवार यहां कुलदेवी के दर्शन करने गया था।
नए संसद भवन का उद्घाटन भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'जब हम सड़क पर पिट रहे थे, प्रधानमंत्री फोटो खिंचवाने में व्यस्त थे' : साक्षी मलिक
शीर्ष पहलवानों का धरना : जंतर-मंतर पर पसरा सन्नाटा, पुलिस बोली- फिर से इकट्ठा नहीं होने देंगे
Daily Horoscope