|
जयपुर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित पद्म पुरस्कारों में राजस्थान के दो व्यक्तियों नारायणदास महाराज और रघुवीर सिंह महाराव को पद्मश्री अवॉर्ड से विभूषित करने की घोषणा की गई है। नारायण दास महाराज को आध्यात्मिक क्षेत्र और रघुवीर सिंह महाराव को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री अवॉर्ड प्रदान किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि नारायण दास महाराज, शाहपुरा
(जयपुर) के पास स्थित त्रिवेणी धाम के पीठाधीश्वर हैं। उन्होंने अध्यात्म
के साथ-साथ शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया है। इसी
प्रकार सिरोही के रघुवीर सिंह इतिहास एवं संस्कृत के विशेष जानकार हैं और
ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों के संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडोलाइड्स ने पीएम मोदी को दिखाया निकोसिया शहर, प्रधानमंत्री ने जताया आभार
भाजपा कार्यकर्ताओं के डीएनए में परिश्रम और जनता की सेवा : राजनाथ सिंह
'बिना पैसे और साधनों के हमला नहीं हो सकता', एफएटीएफ ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की
Daily Horoscope