चित्तौड़गढ़। विश्व विरासत में शामिल विश्व की ऐतिहासिक धरोहर, चित्तौड़गढ़ दूर्ग अब रात्रि के समय भी जगमगाता रहेगा, इस हेतु पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग तथा संस्कृति मंत्रालय ने जिला प्रशासन चित्तौड़गढ़ के द्वारा चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी के माध्यम से लाईटींग के लिये दिये गये प्रस्ताव की सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान कर दि है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
केन्द्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय के भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग के अन्तर्गत आने वाला चित्तौड़गढ़ दूर्ग जिस पर पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना के अन्तर्गत विरासत परिपथ में दूर्ग की प्राचीर तथा महत्वपुर्ण स्मारकों पर रात्रिकाल में उजाले के लिये लाईटों हेतु आर.टी.डी.सी. को कार्यकारी ऐजेसीं बनाया गया था, लेकिन उसके द्वारा यह कार्य नही किया जा सका।
उसके पश्चात चित्तौड़गढ़ जिला प्रशासन के द्वारा दूर्ग की चारदिवारी तथा महत्वपुर्ण स्थलों के लिये लाईटों का प्रस्ताव बनाया गया। इस प्रस्ताव को सांसद सी.पी.जोशी के माध्यम से भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक तथा संस्कृति मंत्रालय के सचिव को भिजवाया गया। नई दिल्ली में पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग तथा संस्कृति मंत्रालय के समक्ष आज दूर्ग के लिये लाईटों के लिये प्रस्तुत की गयी प्रजेन्टेशन को सैद्धान्तिक रूप से स्वीकृत कर लिया गया हैं। इस प्रस्ताव की स्वीकृति के पश्चात अब जल्द ही विश्व विरासत में शामिल चित्तौड़गढ़ दूर्ग रात्रि में जगमगाता रहेगा जिससे यहाॅ पर पर्यटन में वृद्धि होगी।
सांसद जोशी ने दूर्ग की लाईटों की सैद्धान्तिक स्वीकृति के लिये केन्द्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का आभार व्यक्त किया।
महिला आरक्षण बिल राज्यसभा में सर्वसम्मति से पारित, 215 सांसदों ने किया वोट
संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथ, महिलाओं के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की हुई शुरुआत : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री से भी सवाल पूछने वाले बनो : प्रियंका गांधी
Daily Horoscope