कैथल। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से सारा देश शोक में डूबा है। इसी कड़ी में भाजपा एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा कैथल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में सबसे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एवं सामाजिक व्यक्तियों दवारा अटलजी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर अटलजी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भाजपा नेता रविभूषण गर्ग ने कहा अटल बिहारीजी हर दिल अजीज नेता थे। विपक्ष भी उनसे प्रेम करता था और वे कार्यकर्ताओं से विशेष प्रेम करते थे। उन्होंने कहा, उनका व्यक्तित्व काफी महान था। उनका चले जाना एक रिक्त स्थान हिंदुस्तान के नाम कर गया जिसे भरना शायद बेहद मुश्किल है और उनकी याद हमारे दिलों में बसी रहेगी। भारत को परमाणु संपन राष्ट्र बनाने का श्रेय अगर किसी को जाता है तो वे हैं अटल बिहारी। जिन्होंने अमेरिका के आर्थिक प्रतिबन्ध की परवाह किये बिना भारत को बल प्रदान किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अहमदाबाद विमान हादसे के पीड़ितों से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, सरकार से संवेदनशीलता बरतने की मांग
मध्यप्रदेश के पचामादादर और कटेझिरिया के जंगलों में चार नक्सली ढेर
राजा रघुवंशी हत्याकांड - इंदौर में परिजनों और शहरवासियों ने निकाला कैंडल मार्च, आरोपियों को फांसी देने की मांग
Daily Horoscope