चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को देश, राजनीति और भाजपा के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया। वाजपेयी ने आज सायं नई दिल्ली के एम्स में अपनी आखिरी सांस ली, जहां उन्हें नौ सप्ताह पहले भर्ती कराया गया था और लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था।
यहां जारी अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने वाजपेयी को एक महान कवि, जुझारू पत्रकार और वक्ता बताते हुए कहा कि वे एक सच्चे राष्ट्रवादी और दूरदर्शी राजनेता थे, जिन्होंने अपने विलक्षण गुणों से देश के राजनीतिक परिदृश्य को बदल दिया था । उन्होंने कहा कि लोगों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उनका सम्मान किया।
उन्होंने कहा कि तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजयेपी में नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल कूट-कूट कर भरा था। प्रधानमंत्री के रूप में देश और देश की अर्थ-व्यवस्था में उनका योगदान देश के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा। देश को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने की उनकी प्रतिबद्धता और असीमित उत्साह ने उन्हें आर्थिक सुधार करने और पोखरण में परमाणु प्रशिक्षण करके भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त किया।
वाजपेयी साहित्य, राजनीति और सार्वजनिक सेवा की दुनिया में एक सम्मानित व्यक्ति थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी मृत्यु से देश ने एक बहुमुखी प्रतिभा को खो दिया है जो हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों के साथ खड़े थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पाकिस्तान में आतंकवाद एक धंधा बन चुका है : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
बेल्जियम में विदेश मंत्री जयशंकर ने पाकिस्तान के नापाक इरादों को उजागर किया
'भारत की एकता और संयम को वैश्विक समर्थन', शशि थरूर ने विदेश दौरे को बताया सफल
Daily Horoscope