• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गीता जयंती महोत्सव के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दिया निमंत्रण

BJP State President Nayab Saini invites Union Home Minister Amit Shah for Geeta Jayanti Mahotsav - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने के बाद शनिवार को भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले। सैनी ने शाह को भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंटकर हाल ही में तीन राज्यों में हुई भाजपा की जीत की बधाई दी। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय गृहमंत्री को कुरूक्षेत्र में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का निमंत्रण दिया भी दिया। लगभग आधा घंटे चली इस मुलाकात में नायब सैनी ने अमित शाह के साथ प्रदेश से जुड़े अहम राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत भी की। सैनी ने अमित शाह के साथ संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की, तथा आगामी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। इससे पहले सैनी ने 7 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर तीन राज्यों में जीत की बधाई देने के साथ-साथ ही हरियाणा में वर्तमान राजनीति हालातों और संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी थी।
शनिवार को सुबह सुबह अमित शाह से मुलाकात के बाद उत्साह से भरे हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी गुरुग्राम पहुंचे और यहां घामडोज गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का स्वागत किया। इसके बाद श्री सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ कार्यक्रम में शिरकत भी की।
नायब सैनी ने बताया कि शाह से हरियाणा के संगठनात्मक विषयों पर चर्चा कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि कुरूक्षेत्र में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होने के लिए शाह से आग्रह करते हुए उन्हें आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है उसके लिए भी शाह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
सैनी ने कहा कि आज पूरा देश हरियाणा में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा से मोदी सरकार और मनोहर सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जा रहा है। मोदी की गारंटी वाली यह गाड़ी गांव-गांव पहुंच रही है और लोगों को सरकार की लाभकारी योजनाओं से जोड़ रही है। नायब ने बताया कि देश मोदी की गारंटी पर विश्वास जता रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किए जा रहे कार्यों से हरियाणा के लोग आर्थिक और सामाजिक रूप से सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP State President Nayab Saini invites Union Home Minister Amit Shah for Geeta Jayanti Mahotsav
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, prime minister narendra modi, bharatiya janata party, haryana state president, nayab singh saini, union home minister, amit shah, delhi, congratulated, victory, bjp, three states, statue, lord shri ram, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved