• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लघु सचिवालय के बाहर किसानों का धरना

Farmers encompass in Bhiwani, Mini secretariat Bhiwani - Bhiwani News in Hindi

भिवानी। जहां पूरे प्रदेश में किसान अपने फसलों के कम दामों के विरोध में गांव बंद आंदोलन के तहत सब्जी व दूध की सप्लाई रोक कर आंदोलन कर रहे हैं, वहीं भिवानी में किसान यूनियन ने धरना शुरू किया है। धरने का नेतृत्व ईमानदारी के प्रतिक एवं पूर्व विधायक बलबीर ग्रेवाल ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने के लिए झूठ बोल कर वोट लिए। उन्होंने कहा कि वोट के लिए झूठ देशद्रोह है।

लघु सचिवालय के बाहर किसान युनियन के बैनर तले धरने पर बैठे ये किसान हैं। ये स्वानीनाथन रिपोर्ट लागू करवाने की मांग को लेकर 10 मई तक यहां धरने पर बैठेंगे। पहले दिन धरने का नेतृत्व पूरे प्रदेश में ईमानदारी के प्रतिक माने जाने वाले पूर्व विधायक बलबीर ग्रेवाल ने किया।

पूर्व विधायक बलबीर ग्रेवाल ने कहा कि किसान अनेक समस्याओं से ग्रस्त है और हर साल किसानों की समस्या कम होने की बजाय बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने के नाम पर झुठ बोल कर वोट लिए। ग्रेवाल ने कहा कि वोट के लिए झुठ बोलना देशद्रोह है। क्योंकि आजादी के बाद हमें अपनी किस्मत बदलने के लिए केवल एक वोट की ताकत ही मिली थी। साथ ही उन्होंने आरोप कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस देश का प्रधानमंत्री झूठ बोले उस देश का पतन निश्चित है। ग्रेवाल ने कहा कि भाजपा केवल उन्ही राज्यों में फसलों के लाभकारी मूल्य किसानों को दे रही हैं जहां कुछ महिनों बाद चुनाव होने हैं। उन्होने कहा कि आज किसान संगठित नहीं है। इसलिए किसान की सुनवाई नहीं होती।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Farmers encompass in Bhiwani, Mini secretariat Bhiwani
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: farmers encompass, bhiwani news, mini secretariat bhiwani, former mla, balbir grewal, swaminathan report, farmers union, bjp lie to vote, haryana news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bhiwani news, bhiwani news in hindi, real time bhiwani city news, real time news, bhiwani news khas khabar, bhiwani news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved