नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में 36 वर्षीय एक महिला के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया, जिसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरोपियों की पहचान नानवीन सिंह भंडारी (28), बिश्व मोहन आचार्य (26) और अक्षय तनेजा (30) के रूप में हुई है, जिन्हें अपराध करने के 4 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने कहा कि पुलिस चौकी मादीपुर में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सूचना मिली थी।
जिसके बाद, पुलिस ने पंजाबी बाग पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी (बलात्कार के लिए सजा) और 328 (अपराध करने के इरादे से चोट पहुंचाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की।"
अधिकारी ने कहा, "आगे की जांच जारी है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ओडिशा आने के लिए ठुकराया ट्रंप का न्योता : पीएम मोदी
पीएम मोदी के भाषण में कोई नया कंटेंट नहीं: तेजस्वी यादव
पीएम मोदी ने ओडिशा को दी 18,653 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
Daily Horoscope