नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी
मुर्मू को 'राष्ट्रपत्नी' कह कर संबोधित करने के कांग्रेस नेता अधीर रंजन
चौधरी के बयान के खिलाफ भाजपा ने सदन के अंदर और बाहर जोरदार प्रदर्शन कर
पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की।
लोक सभा के अंदर जोरदार आवाज उठाने का जिम्मा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
ने लिया तो सदन के बाहर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भाजपा
सांसदों के साथ प्रदर्शन कर सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की।
निर्मला
सीतारमण हाल ही में कोविड-19 से रिकवर होकर आई हैं और गुरुवार को उन्होंने
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान को लेकर संसद भवन परिसर में भाजपा के
महिला सांसदों सहित अन्य सांसदों के साथ मोर्चा संभालते हुए अधीर रंजन
चौधरी, कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी पर जमकर निशाना साधा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ईरानी मीडिया : इजरायली हमले के बाद खामेनेई के शीर्ष सलाहकार अली शमखानी की मौत
ईरान-इसराइल तनाव के बीच ओमान में परमाणु वार्ता रद्द : अब तक क्या-क्या हुआ?
भारत की पहली मिक्स्ड डिसेबिलिटी क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर रवाना, लॉर्ड्स में खेलने का मिलेगा मौका
Daily Horoscope