नई दिल्ली। अयोध्या के बाद अब दिल्ली में भी विश्व हिन्दू परिषद(वीएचपी) की ओर से धर्मसभा आयोजित होने जा रही। वीएचपी आज दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल धर्मसभा का आयोजन किया है। वीएचपी के पदाधिकारियों के साथ आरएसएस के सरकार्यवाहक भैयाजी जोशी भी इस बैठक में शामिल होंगे। इससे पहले बीजेपी ने अयोध्या में भी धर्मसभा की थी। रामलीला मैदान में आज पांच लाख राम भक्तों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। जिसके चलते रामलीला मैदान के आसपास के रास्ते बंद कर दिए हैं।
रैली की सुरक्षा के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों के पंद्रह हजार जवानों को तैनात किया गया है। दिल्ली के चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने अपनी व्यवस्था चाक चौबंद रखी है। एम्बुलेंस भी बड़ी संख्या में रामलीला मैदान के पास तैनात है ताकि ज़रूरत पडऩे पर उनका उपयोग किया जा सके।
दिन में 11 बजे प्रारम्भ होने वाली इस धर्म सभा को जूना अखाड़ा पीठाधीश्वर महा-मण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज, श्रीजगन्नाथ पीठाधीश्वर जगद्गुरू रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य, गीता मनीषी महा-मण्डलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद , युग पुरुष परमानंद , वात्सल्य ग्राम संस्थापक दीदी मां साध्वी ऋतंभरा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश (भैया जी) जोशी, विश्व हिन्दू परिषद् के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) विष्णु सदाशिव कोकजे व कार्याध्यक्ष एडवोकेट आलोक कुमार सहित अनेक पूज्य संत व गणमान्य लोग संबोधित करेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडोलाइड्स ने पीएम मोदी को दिखाया निकोसिया शहर, प्रधानमंत्री ने जताया आभार
भाजपा कार्यकर्ताओं के डीएनए में परिश्रम और जनता की सेवा : राजनाथ सिंह
'बिना पैसे और साधनों के हमला नहीं हो सकता', एफएटीएफ ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की
Daily Horoscope