• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इन राशियों के लाभदायक है सितम्बर में ग्रहों का राशि परिवर्तन

These zodiac signs are beneficial for the change of planets in September - Jyotish Nidan in Hindi

ज्योतिष शास्त्र का कहना है कि ग्रहों के राशि परिवर्तन या उनकी चाल में परिवर्तन का असर समस्त12 राशियों पर पड़ता है। वर्ष 2022 सितंबर के महीने में कई प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इनके राशि परिवर्तन का कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा तो कुछ राशियों पर शुभ। सितंबर के महीने में ग्रहों के राशि बदलने से इन राशियों के लिए यह माह किसी वरदान से कम नहीं होगा। इन्हें अपार धन मिलने के प्रबल योग बने हैं। आज हम अपने पाठकों को ऐसी 4 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर ग्रहों के राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा प्रभाव पडऩे जा रहा है। यह प्रभाव उनके लिए बेहद शुभ है। आइए डालते हैं एक नजर उन 4 राशियों पर—
मेष राशि
सितंबर का महीना मेष राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं साबित होगा। इस दौरान इन्हें नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलेगी। इनका आर्थिक पक्ष बेहतर होगा। जो लोग निवेश करना चाह रहें हैं, उनके लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं होगा। इनका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। घर परिवार में शांति बनी रहेगी। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते है।

मिथुन राशि
सितंबर का महीना मिथुन राशि के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। इस दौरान इन्हें नौकरी और व्यापार से लाभ मिलेगा। इनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके द्वारा कार्य स्थल पर किये गए कार्यों की तारीफ होगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

कर्क राशि

सितंबर का महीना नौकरी पेशे से जुड़े लोगों के लिए बेहतर होगा। इन्हें कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों और सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। व्यापार में वृद्धि होने से मुनाफा बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि
सितंबर का माह वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होगा। इन्हें इस दौरान सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। इनका दांपत्य जीवन सुखमय और सहयोगात्मक रहेगा। व्यापार में वृद्धि और नौकरी में प्रगति के चलते आर्थिक स्थिति बेहतर और मजबूत स्थिति में रहेगी। मित्रों और सहयोगियों का भपूर सहयोग मिलेगा।

आलेख में दी गई जानकारियों को लेकर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-These zodiac signs are beneficial for the change of planets in September
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: these zodiac signs are beneficial for the change of planets in september, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved