लखनऊ। धर्म परिवर्तन के मुद्दे को लेकर हिंदू संगठनों और ईसाइयों के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में तनाव बढ़ रहा है। कुछ संगठन ईसाइयों पर हिंदुओं का जबरन धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगा रहे हैं, जिसके बाद से गिरजाघरों और पादरियों पर हमलों में तेजी आई है। कई अधिकांश मामलों पर पुलिस पर आरोप है कि वह सिर्फ ईसाइयों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रायबरेली में दो पादरियों आजाद और कादी यादव को हाल ही में जबरन धर्मातरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चार जुलाई को एक स्थानीय पादरी पर कुछ हिंदू संगठन के नेताओं द्वारा हमला किया गया। पूर्वी क्षेत्र के जौनपुर, रॉबर्ट्सगंज, वाराणसी और गोरखपुर से भी ऐसे ही हमले होने की खबरें हैं।
जौनपुर वास्तव में सितंबर 2018 में चर्चो पर हिंसा और हमलों का गवाह बना था, जिसके बाद से कुछ चर्च बंद कराए गए थे।
अब्बास अंसारी पिता के जनाजे में शायद ही हो सकेंगे शामिल, लोगों ने कहा - जब राम रहीम को पैरोल तो...
हरियाणा में 1 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की खरीद, 417 मंडियों में खरीद केंद्र बनाए गए
एके एंटनी के बेटे के खिलाफ प्रचार नहीं करेंगी ओमन चांडी की बेटी
Daily Horoscope