नाहन। पावटा साहिब के समीप गांव नारीवाला के जंगल में युवक पर बन्दूक से फायर किया गया, जिस कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया है। युवक पांवटा के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है व हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। युवक को बदूंक के तीन छर्रे लगे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार नारीवाला गांव का निवासी 35 वर्षीय सोहन सिंह पुत्र अमर सिंह घरेलू चूल्हा सुलगाने के लिए जंगल से लकड़ी लाने गया था।
वहां पर पहले से जंगली जानवारों के शिकार के लिए बैठे शिकारियों ने झाडिय़ों से गुजर रहे युवक की आवाज सुनी और जानवर समझ कर उस पर फायर कर दिया, जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया है। सोहन सिंह की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
आईटी के छापे में मिला 23 करोड़ का कोयला, कारोबारी पावर प्लांटों को सप्लाई नहीं कर रहा था
निक्की यादव हत्याकांड - दिल्ली की अदालत ने आरोपी गहलोत की न्यायिक हिरासत बढ़ाई
राइट टू हेल्थ बिल के खिलाफ राजस्थान में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
Daily Horoscope