नारीवाला के जंगल में शिकारियों ने युवक पर दागी गोली

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 13 जनवरी 2017, 4:45 PM (IST)

नाहन। पावटा साहिब के समीप गांव नारीवाला के जंगल में युवक पर बन्दूक से फायर किया गया, जिस कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया है। युवक पांवटा के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है व हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। युवक को बदूंक के तीन छर्रे लगे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार नारीवाला गांव का निवासी 35 वर्षीय सोहन सिंह पुत्र अमर सिंह घरेलू चूल्हा सुलगाने के लिए जंगल से लकड़ी लाने गया था।
वहां पर पहले से जंगली जानवारों के शिकार के लिए बैठे शिकारियों ने झाडिय़ों से गुजर रहे युवक की आवाज सुनी और जानवर समझ कर उस पर फायर कर दिया, जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया है। सोहन सिंह की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

[@ भगवान शिव को पाने के लिए युवती ने जान दी]