कानपुर। नौबस्ता थानाक्षेत्र में खाना बनाते समय लीकेज सिलेंडर में आग लगने से महिला गंभीर रूप से झुलस गयी। परिजनों ने गंभीर रूप से झुलसी महिला को इलाज के लिए हैलट अस्पताल भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।
नौबस्ता के चंदी पुरवा निवासी प्राइवेट कर्मी श्यामलाल की पत्नी सिमी (32) गुरूवार की दोपहर किचन में खाना बना रही थी। लीकेज सिलेंडर होने के कारण अचानक सिलेंडर में आग लग गयी। जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गयी। गंभीर रूप से झुलसी महिला को परिजनों ने इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।
[# ये हैं इलाहाबाद के धनकुबेर भाजपा प्रत्याशी, पढ़िये पूरी खबर]
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
एयर इंडिया ने 21 जून से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में की कटौती, जानिए कौन-कौन सी रूट्स पर पड़ेगा असर
योग प्रेमियों के लिए डीएमआरसी की विशेष पहल, 21 जून को सुबह 4 बजे से शुरू होंगी सेवाएं
राजा रघुवंशी हत्याकांड - राजा के भाई ने सोनम के नार्को टेस्ट की मांग की
Daily Horoscope