|
जोधपुर। अशोक गहलोत जोधपुर में है और इन दिनों दीयों के उजाले में प्रदेश की राजनीति का आकलन कर रहे हैं। इसे लेकर अशोक गहलोत ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में लोगों की आंखों पर मोदी का चश्मा चढ़ गया था। कांग्रेस मंत्रिमंडल में मंत्री रहे भरत सिंह ने कहा कि उनके पोते ने भी उन्हें यहीं कहा कि दादा इस बार मोदी ही जीतेंगे। ऐसे में जब एक बच्चा ये कहने लगे तो वास्तव में मोदी लहर की वजह से वे सरकार बना ले गए। लेकिन वास्तव में विकास के मामले में वे कांग्रेस से काफी पीछे हैं। उन्होंने कहा कि पिछला विधानसभा चुनाव जनता के बीच सेमीफाइनल के रूप में रखा गया और जनता की भावनाओं को इस प्रकार भड़काया गया कि इस बार भाजपा नहीं जीती तो नरेंद्र मोदी कभी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। यही वजह रही कि हम सभी राज्यों में चुनाव हारे। गहलोत जोधपुर में देहात जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को हुए कार्यकर्ताओं के दीपावली स्नेह मिलन में बोल रहे थे। इस दौरान गहलोत ने ये भी कहा कि भाजपा ने कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देखा था। जो कभी पूरा नहीं होगा।
अहमदाबाद विमान हादसे के पीड़ितों से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, सरकार से संवेदनशीलता बरतने की मांग
मध्यप्रदेश के पचामादादर और कटेझिरिया के जंगलों में चार नक्सली ढेर
राजा रघुवंशी हत्याकांड - इंदौर में परिजनों और शहरवासियों ने निकाला कैंडल मार्च, आरोपियों को फांसी देने की मांग
Daily Horoscope