• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गोलियों से भूना हिस्ट्रीशीटर पेट्रोल पंप संचालक को, मौके पर ही मौत

History sheeter petrol pump opreator mown, dead on the spot - Hisar News in Hindi

हिसार। जिले के बरवाला में तनवी फिलिंग स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर को बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने पेट्रोल 70 वर्षीय पेट्रोल पंप संचालक रामचंद्र दहिया को गोलियों से भून डाला। जानकारी के अनुसार नकाबपोशों बदमाशों ने दहिया को आठ गोली मारी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मौके से कारतूसों के आठ खोल बरामद हुए हैं। पंप पर किसी प्रकार की छीना झपटी या फिर नकदी इत्यादि लूटने का प्रयास नहीं किया है।
देर रात तक पुलिस प्रत्यक्षदर्शी टोनी से वारदात के बारे में पूछताछ कर रही थी। नरवाना के गांव समालपुर निवासी टोनी वारदात से कुछ घंटे पहले ही रामचंद्र के पास आया था। उसी ने बाद में पेट्रोल पंप पर पहुंच कर सारी वारदात पुलिस के समक्ष बयान की। तनवी फिलिंग स्टेशन के मालिक फतेहाबाद के आकाश वाल्मीकि हैं।

पुलिस की मानें तो फिलिंग स्टेशन काफी समय बंद था। डेढ़ साल पहले मूलरूप से गांव किरमारा निवासी रामचंद्र दहिया ने इसे लीज पर ले रखा है। वह एक अन्य साथी के साथ पंप चलाता था। पुलिस की मानें तो रामचंद्र दहिया के खिलाफ अलग-अलग थानों में 16 मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी एवं अन्य मामले शामिल हैं। कई मामलों में अदालत से सजा भी हो चुकी है।

[@ ये हैं आज का एकलव्य, अपने ही टीचर से मांगी फिरौती...]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-History sheeter petrol pump opreator mown, dead on the spot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, haryana, haryana police, crime in haryana, hisar, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, hisar news, hisar news in hindi, real time hisar city news, real time news, hisar news khas khabar, hisar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved