स्त्री वह शब्द जिसे कहते तो हम 'जननी', 'धैर्य की मूर्ति', 'संसार की आधारशिला' हैं, लेकिन जब वही स्त्री अपने अधिकार, सम्मान और भावनात्मक सहारे की बात करती है तो समाज उसे ‘सहनशील’ बने रहने की सलाह दे डालता है। एक बेटी जब विदा होती है, तो उसके साथ भावनाओं की एक पूरी दुनिया भी उसकी ससुराल चली जाती है। पर क्या यह विदाई केवल भौतिक होती है? या एक गहरी मानसिक क्रांति की शुरुआत?
हर स्त्री का मायका उसके जीवन की पहली पाठशाला होता है। वहीं उसने चलना, बोलना, हँसना, डरना और दुनिया को देखना सीखा। पर एक बार विवाह के बाद, वही मायका धीरे-धीरे 'अतीत' बन जाता है। अब वह 'बेटी' नहीं, 'बहू' होती है। उसे मायके जाना 'ज्यादा नहीं शोभा देता'। वहाँ के दुःख में वह 'मेहमान' बन जाती है और अपने ही घर में 'अजनबी'।
वह जानती है कि अब वह कभी उस गोद में सिर नहीं रख सकती जिसे कभी माँ की ममता कहा जाता था। अब उसके आँसू पोछने के लिए भाई की बाँह नहीं है। अब वह किसी को नहीं कह सकती कि "मैं थक गई हूँ", क्योंकि अब उसे ही सबको संभालना है।
वह हर रिश्ते को पूरी निष्ठा से निभाती है। चाहे सास का मान हो या पति की सेवा, बच्चों की परवरिश हो या घर की हर छोटी-बड़ी ज़िम्मेदारी—वह सब कुछ करती है। लेकिन इस प्रक्रिया में उसके अपने सपने, इच्छाएँ और भावनाएँ धीरे-धीरे बेमानी हो जाती हैं।
रिश्तों में दिलचस्पी की जगह अब ज़रूरतें रह जाती हैं। अब वह बहू है, माँ है, पत्नी है, लेकिन शायद 'बेटी' अब सिर्फ एक स्मृति बन चुकी है। उससे अपेक्षा की जाती है कि वह मुस्कुराती रहे, चाहे भीतर कितनी ही आँधियाँ क्यों न चल रही हों। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जब कोई कहता है, "बेटी थक गई होगी," तो एक मौन गूंजता है—न कोई आवाज़, न कोई शिकायत। क्योंकि उसे मालूम है कि उसकी थकान का कोई मोल नहीं। वह आँसू भी अपने आँचल से ही पोंछ लेती है और खुद को समझा लेती है, "अब यही मेरी दुनिया है।"
यह चुप्पी हार नहीं है, यह एक हथियार है—संघर्ष का, संयम का, और शायद क्रांति का भी। यह वही चुप्पी है जो स्त्रियों को सहने की नहीं, समझने की शक्ति देती है। यह चुप्पी उन्हें टूटने नहीं देती, बल्कि उनके भीतर एक औरत से ‘नायिका’ बनने की प्रक्रिया को जन्म देती है।
स्त्रियाँ उस घर को ‘अपना’ मान लेती हैं, जहाँ उन्हें केवल भूमिका निभानी होती है।
अपने मन की बात कहने की जगह नहीं होती, बस जिम्मेदारियों का पहाड़ होता है। ऐसे में अगर किसी दिन वह सिर्फ इतना कह दे कि "मुझे भी थोड़ी देर बैठना है", तो घर में खलबली मच जाती है। उसे हमेशा दूसरों के सुख में खुश होना सिखाया गया है। खुद के दुःखों को जीने की इजाज़त नहीं। वह घर की लक्ष्मी तो बनती है, पर मन की रानी शायद ही कभी।
हम कहते हैं कि औरतें आज आत्मनिर्भर हो गई हैं।
वे ऑफिस जाती हैं, पैसा कमाती हैं, निर्णय लेती हैं। पर क्या मानसिक रूप से उन्हें वह स्पेस, वह सुरक्षा, वह 'अपनेपन' का वातावरण मिला है? वह बिना मायके के भी जीना सीख गई है। यह वाक्य सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि एक पूरी यात्रा का सार है। वह जानती है कि अब किसी का कंधा नहीं मिलेगा। वह अपने आँचल को ही तकिया बना लेती है और अपनी पीठ खुद थपथपा लेती है।
स्त्री को एक बहू, पत्नी या माँ बनकर जीने के लिए कहा जाता है, लेकिन कोई नहीं पूछता कि वह एक 'व्यक्ति' के रूप में क्या चाहती है? उसकी भावनाएँ, इच्छाएँ, सपने — क्या वो सबकुछ शादी के साथ खत्म हो जाने चाहिए?
विवाह उसके जीवन का हिस्सा हो सकता है, लेकिन सम्पूर्ण नहीं। वह एक पूरी किताब है, जिसे अक्सर केवल एक पृष्ठ पढ़कर ही समाज तय कर देता है कि वह कैसी स्त्री है।
यह लेख किसी एक स्त्री की नहीं, बल्कि अनगिनत स्त्रियों की कहानी है जो अपने आँचल से आँसू पोछकर मुस्कराती हैं। समाज को यह चुप्पी सुननी होगी। यह कोई मौन नहीं, बल्कि एक ज्वालामुखी है जो कभी भी फूट सकता है। जब स्त्रियाँ कहती हैं, "अब यही मेरी दुनिया है," तो यह कोई संतोष नहीं, बल्कि एक ऐसा आत्मनिर्भर संघर्ष है, जिसमें उसने खुद को एक नई दुनिया मान लिया है — बिना शिकायत, बिना समर्थन, बिना अपेक्षा।
स्त्रियाँ जब चुपचाप घर संभालती हैं, दुख छुपा लेती हैं, हँसी ओढ़ लेती हैं, तो समाज समझता है कि उन्होंने हार मान ली। लेकिन सच्चाई यह है कि यह चुप्पी किसी अंत की नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत की भूमिका होती है। जब एक स्त्री मायके के बिना भी जीना सीख जाती है, तो समझिए उसने अपने भीतर एक नई दुनिया बसा ली है। वह अब न बेटी रही, न बहू — वह अब केवल एक औरत नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर अस्तित्व है।
'बंदर' का टीजर देख 'लॉर्ड बॉबी' पर गर्व करते दिखे सनी देओल, भतीजे करण बोले- 'आप कमाल लग रहे हो चाचा'
'मेरा काम सिर्फ लोगों का मनोरंजन करना है', राजनीति में आने की चर्चाओं पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी
बीमारियों से पहले शरीर देता है संकेत, जानें शुरुआती लक्षण और बचाव
'इंस्पेक्टर अविनाश 2' में दिखेगा नया इमोशनल एंगल, उर्वशी रौतेला बोलीं- 'मेरे किरदार की ताकत चुप्पी में छिपा संघर्ष'
7 मई का पंचांग : ज्येष्ठ कृष्ण की पंचमी तिथि, अभिजित के साथ विजय मुहूर्त का संयोग, नोट कर लें राहुकाल
राशिफल 9 मई 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा शनिवार, किसे मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
घर में मनी प्लांट का सूखना देता है अशुभ संकेत, जानिए संभावित नुकसान और बचाव के उपाय
ऐसी झाड़ू रखना पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है आर्थिक संकट, जानें वास्तु के नियम
कुब्रा सैत ने गोल्डन टेंपल में टेका माथा, बोलीं — “समर्पण करने आई थी, लेकिन जिंदगी की सबसे बड़ी नेमत मिल गई”
निया और अंकिता ने बताया कैसे उनकी मां ने संवारा करियर
मेहनत और लगन पर मेरा भरोसा, ईमानदारी से काम किया तो मुश्किलें अपने आप दूर हो जाती हैं: अद्रिजा रॉय
'वक्त खुद बताएगा मैं कौन हूं', उर्वशी रौतेला ने बताया क्यों अब ट्रोल्स को नहीं देतीं जवाब
'इश्क दम और इडली रसम' खाना, परिवार और भावनाओं की खूबसूरत कहानी : सुरभि चंदना
राशिफल 8 मई 2026 : मेष वालों पर बढ़ेगा काम का दबाव, मकर राशि को मिल सकती है खुशखबरी
मैं हमेशा अपने लिए तैयार होती हूं, किसी को इम्प्रेस करने के लिए नहीं : कृतिका कामरा
जब 'दिल के झरोखे में' की शूटिंग के दौरान अपने आंसू नहीं रोक पाए शम्मी कपूर
कृतिका कामरा का पसंदीदा है 60-70 के दशक का ये हेयरस्टाइल, परवीन बाबी और फराह फॉसेट से प्रेरित
ऋषि कपूर के निधन के बाद थेरेपिस्ट के पास गई थीं नीतू कपूर, बोलीं– 'थेरेपी ने नहीं, बल्कि दोस्तों ने दिया बड़ा सहारा'
तमिलनाडु में विजय भवः राज्यपाल से मुलाकात के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू

आईपीएल 2026 : वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा का तोड़ा रिकॉर्ड

आम आदमी पार्टी ने पंजाब को भ्रष्टाचार का एटीएम बना दिया: रवनीत सिंह बिट्टू
राशिफल 10 मई 2026: मेष और सिंह राशि वालों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, कर्क और धनु का दिन रहेगा बेहद सुखद
'वक्त खुद बताएगा मैं कौन हूं', उर्वशी रौतेला ने बताया क्यों अब ट्रोल्स को नहीं देतीं जवाब
हॉलीवुड में छाने को तैयार दिशा पाटनी, 'द पोर्टल ऑफ फोर्स' से करेंगी अंतरराष्ट्रीय सफर की शुरुआत
'इंस्पेक्टर अविनाश 2' में दिखेगा नया इमोशनल एंगल, उर्वशी रौतेला बोलीं- 'मेरे किरदार की ताकत चुप्पी में छिपा संघर्ष'
हॉलीवुड दीवा से कम नहीं दिखीं नीना गुप्ता, गजराज राव के 'अजीबोगरीब' कोट ने खींचा सबका ध्यान
फीफा वर्ल्ड कप 2026: ओपनिंग सेरेमनी में दिखेगा नोरा फतेही का जलवा, कनाडा में करेंगी धमाकेदार परफॉर्मेंस
कृतिका कामरा का पसंदीदा है 60-70 के दशक का ये हेयरस्टाइल, परवीन बाबी और फराह फॉसेट से प्रेरित
ऋषि कपूर के निधन के बाद थेरेपिस्ट के पास गई थीं नीतू कपूर, बोलीं– 'थेरेपी ने नहीं, बल्कि दोस्तों ने दिया बड़ा सहारा'
इम्तियाज अली के निर्देशन में निखरीं शरवरी वाघ, 'मस्कारा' को लेकर साझा किए बीटीएस पल
'मेरा काम सिर्फ लोगों का मनोरंजन करना है', राजनीति में आने की चर्चाओं पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी
एकता कपूर ने की धर्मेंद्र, जितेंद्र और अक्षय कुमार की तारीफ, कहा- इन्हीं कलाकारों ने जिंदा रखा फिल्म इंडस्ट्री का कारोबार
कुब्रा सैत ने गोल्डन टेंपल में टेका माथा, बोलीं — “समर्पण करने आई थी, लेकिन जिंदगी की सबसे बड़ी नेमत मिल गई”
'द रॉयल्स' के एक साल पूरे होने पर इमोशनल हुए ईशान खट्टर, सेट की यादों को किया साझा
सर्पदंश में गलत घरेलू उपाय जानलेवा, एक्सपर्ट से जानें क्या करें, क्या नहीं
बिहार की मिट्टी में सम्मानित होना सबसे बड़ी खुशी: संजना पांडे
मां बनने के सफर को बनाए आसान, हर ट्राइमेस्टर में करें अलग योग
अकेलेपन में टूट गई थीं मालविका मोहनन, बोलीं- 'कमरे में लौटकर बात करने वाला कोई नहीं था'
एकाग्रता बढ़ाने और तनाव घटाने के लिए रामबाण है शांभवी मुद्रा
सुबह उठते ही जोड़ों में जकड़न और दर्द को न करें नजरअंदाज, शरीर दे रहा गंभीर बीमारी का संकेत
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
कमर पर भारी पड़ सकती हैं भुजंगासन के दौरान की गई ये गलतियां, आयुष मंत्रालय से जानें अभ्यास का सही तरीका
गर्मी को हराना है तो शरीर को रखें हाइड्रेटेड, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें
जोड़ों में दर्द से हैं परेशान तो लहसुन, अदरक और नींबू से बनाएं नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक
गर्मियों में शहद का सेवन हानिकारक या लाभदायक, जानें क्या कहता है आयुर्वेद
पेट की समस्याओं और तनाव से मुक्ति दिलाएगा यह योगासन
हर महिला के आहार में जरूर होनी चाहिए ये सात चीजें, सेहत में आएगा बड़ा बदलाव
जानें कब, कैसे और किन लोगों को नहीं करना चाहिए पनीर का सेवन
अश्वगंधा की पत्तियां नहीं, सिर्फ जड़ है सुरक्षित: आयुष मंत्रालय
हीट एग्जॉर्शन से हीट स्ट्रोक तक, आयुष मंत्रालय ने बताए गर्मी से बचाव के उपाय
तनाव से राहत और एकाग्रता में वृद्धि के लिए अपनाएं गरुड़ासन
स्ट्रेस और बेचैनी से राहत का आसान तरीका भ्रामरी प्राणायाम, ऐसे करें अभ्यास
गर्मियों के लिए अमृत समान है नारियल पानी, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं आपको बीमार
तनाव को कहें गुडबाय, गर्भावस्था में हर दिन करें प्राणायाम
गर्मियों में रात के समय लगती है बहुत ज्यादा प्यास, जानें क्या कहता है आयुर्वेद
गर्मी से राहत देता है ये प्राणायाम, मन को भी कर देता है शांत
आंखों को सुरक्षित रखने का आसान और प्रभावी तरीका, जानें 40 साल की उम्र के बाद नियमित आई टेस्ट क्यों है जरूरी?
कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक
जिंक से प्रोटीन-फाइबर तक, पोषक तत्वों से भरपूर काला नमक चावल, सेहत के लिए अनगिनत फायदे
रक्त संचार बढ़ाने और थकान मिटाने का सबसे सरल योगासन, जाने 'हस्तोत्तानासन' के लाभ
घुटनों में दर्द, अकड़न और कमजोरी को दूर करने में कारगर 'नी मूवमेंट', आयुष मंत्रालय ने बताए फायदे
देखें आज 09/05/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope