|
भरतपुर। उपखण्ड डीग की उपतहसील जनूथर के निकटवर्ती गांव नगला जनूथर में होली के दूसरे दिन धूलंडी पर्व धूमधाम से मनाया गया। दिन में जहां लोगों ने रंग गुलाल के साथ तमाम गिले शिकवे भुला परस्पर धूलंडी पर्व उमंग के साथ मनाया वहीं शाम होते ही लोगों ने जिले के प्रमुख लोकनृत्य बंब रसिया नृत्य प्रारंभ हुआ। बृज शैली में मेरे नैनन में पिचकारी मारी मोहन प्यारे ने... जैसे रसियाओं का मनोरम लोकशैली गायन लोगों को मंत्रमुग्ध कर गया। इस कार्यक्रम में महिलाएं अपनी विभिन्न भाव-भंगिमाओं के साथ एकल-सामूहिक नृत्य करती हुई लोगों का आकर्षण केन्द्र रहती हैं। एक दूसरे पर बाल्टी में रंग घोर डालती हैं। नवप्रसूता स्त्री के सिर पर गुड की भेली रखी जाती है, जिसे रसिया नृत्य करता अजीबोगरीब तरीके से छीनता है। विभिन्न पौराणिक, महाभारत कालीन विषयों पर एक व्यक्ति द्वारा रसिया गायन का नेतृत्व करना शेष लोगों द्वारा उसका सामूहिक साथ देना काबिले तारीफ होता है।
[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
पुणे पुल हादसा : साइप्रस से पीएम मोदी ने सीएम फडणवीस से की बात, राज्य सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
ईरान-इजराइल टकराव तेज़ : दोनों देशों ने एक-दूसरे पर मिसाइलें दागीं, ईरान में कश्मीरी छात्र घायल
केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश : पीएम मोदी ने सीएम धामी से की बात, हर संभव सहयोग का दिया भरोसा
Daily Horoscope