लखनऊ। रेप केस में फरार चल रहे उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। उनके खिलाफ नॉन बेलेबल वॉरंट जारी करने के साथ पुलिस उनकी सारी संपति कुर्क करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए यूपी पुलिस आज कोर्ट का दरवाजा खटखटाने जा रही है। महज 10 साल में फर्श से अर्श तक पहुंचने वाले गायत्री साल 2002 में बीपीएल कार्ड धारक हुआ करते थे, लेकिन आज वह 942 करोड़ से अधिक की संपति के मालिक बताए जा रहे हैं।
हालांकि गायत्री प्रजापति ने अपने हलफनामे में बताया है कि उनके पास कुल 10 करोड़ की संपत्ति है। इसमें उनके पास 1 करोड़ 17 लाख 55 हजार रुपये और पत्नी के नाम 1 करोड़ 68 लाख 21 हजार रुपये की चल संपत्ति है। गायत्री के पास 5 करोड़ 71 लाख 13 हजार रुपये और उनकी पत्नी के पास 72 लाख 91 हजार 191 रुपये की अचल संपत्ति है। गायत्री के पास 100 ग्राम, तो पत्नी के पास 320 ग्राम सोना है। इसके साथ ही एक पिस्टल, रायफल और बंदूक के साथ उन्होंने गाड़ी में एक जीप दिखाया है।
यूपी सरकार के सबसे विवादस्पद मंत्रियों में शुमार गायत्री प्रसाद प्रजापति साल 2002 तक गरीबी रेखा के नीचे आते थे। साल 2012 में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 1.83 करोड़ रुपये बताई थी। साल 2009-10 में उनकी सालाना आय 3.71 लाख रुपये थी। लेकिन वही गायत्री प्रसाद प्रजापति अब बीएमडब्लू जैसी लग्जरी कार से चलते हैं। गायत्री प्रजापति के परिजनों और उनके करीबियों के स्वामित्व में 13 कंपनियों का भी आरोप हैं, जिनमें उनके दोनों बेटे, भाई और भतीजे को डायरेक्टर बताया गया है।
विधायक बनने के बाद छूते चले गए ऊंचाइयां
[ भगवान शिव को पाने के लिए युवती ने जान दी]
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
अहमदाबाद प्लेन क्रैश : शवों के डीएनए सैंपल लेने का काम पूरा, 72 घंटे में आएगी रिपोर्ट
अहमदाबाद विमान हादसे की वजह खराब ईंधन भी हो सकती है : एविएशन एक्सपर्ट
ईरान पर हमले के बाद बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन
Daily Horoscope