• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अवैध गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, पंखिया गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

Illegal gun factory busted two accused of Pankhiya gang arrested - Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने अवैध गन फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए पंखिया गिरोह के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 21 बने और तीन अधबने तमंचे बरामद हुए हैं। इसके साथ तमंचा बनाने की मशीन और अन्य सामान भी बरामद हुआ है।
कुछ दिन पहले पुलिस मुठभेड़ में पंखिया गिरोह के अन्य आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। इन सभी आरोपियों ने ग्रेटर नोएडा में मर्चेंट नेवी में काम करने वाले अधिकारी के घर पर डकैती डाली थी। इस फैक्ट्री के जरिए पंखिया गिरोह के बदमाश अपने गिरोह के लोगों को अवैध हथियार मुहैया करवाया करते थे और साथ ही साथ इन्हें अन्य राज्यों में बेचा भी करते थे।

ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक प्रथम पुलिस और स्वाट टीम ने टेक्निकल इंटेलिजेंस और मैनुअल सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 18 अप्रैल को दो अभियुक्त जुबेर और मसील को गिरफ्तार किया था। इन दोनों की गिरफ्तारी अवैध गन बनाने की फैक्ट्री से हुई।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी फतेहगढ़ और शाहजहांपुर जिले में रहने वाले पंखिया गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। ये गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर घरों में चोरी और डकैती की घटनाओं को अंजाम देते हैं और गिरोह के सदस्यों को हथियार मुहैया कराते हैं।

पुलिस के मुताबिक अभियुक्तों के साथियों ने 2022 में मर्चेन्ट नेवी के चीफ इंजीनियर के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। कुछ दिन पहले ही अभियुक्त बीटा 2 पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद मौके से अपना ऑटो छोड़ फरार हो गए थे। पुलिस के मुताबिक जुबेर पर अलग-अलग थानों में 12 मामले और मसील पर 3 मामले दर्ज हैं।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Illegal gun factory busted two accused of Pankhiya gang arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: illegal, gun factory, two accused, pankhiya gang, arrested, crime news in hindi, crime news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved