• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्तर प्रदेश के गोंडा में सिलेंडर फटने से आठ की मौत, सात घायल

Eight killed in gas cylinder explosion in UP - Gonda News in Hindi

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में सिलेंडर फटने से आठ लोगों की मौत और सात लोग घायल हो गए हैं। क्षेत्राधिकारी संसार सिंह राठी ने बताया, " गोंडा के वजीरगंज इलाके के टीकरी गांव में रात को खाना बनाते समय सिलिंडर फटने से मकान गिर गया। जिसमें 8 लोगों की मौत और 7 लोग घायल हो गए हैं। मामले की जांच चल रही है। मृतकों में 2 पुरुष, 2 महिलाएं, 4 बच्चे शामिल हैं। घायलों को उपचार अस्पताल में चल रहा है। मलबे से सभी को निकाल लिया गया है। विस्फोट का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।"
परिवारजन के अनुसार खाना बनाते समय सिलिंडर विस्फोट होने से घटना हुई है। विस्फोट की आवाज सुन ग्रामीण हतप्रभ हो गए। सभी घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने मलबे के नीचे फंसे लोगों को निकालना शुरू किया। रातभर रेस्क्यू चलाकर 15 लोगों को निकाला गया। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाद जिला अस्पताल उपचार के लिए रेफर किया गया है।

आईजी डॉ राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र समेत जिले के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच की है।

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोंडा में गैस सिलिंडर में विस्फोट की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेजी से संचालित करने तथा घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को दुर्घटना के कारणों की जांच कराकर आख्या उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Eight killed in gas cylinder explosion in UP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: eight killed in gas cylinder explosion in up, gas cylinder explosion, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gonda news, gonda news in hindi, real time gonda city news, real time news, gonda news khas khabar, gonda news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved