• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्तर प्रदेश के गोंडा में दो गौ तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल

Two cow smugglers injured in police encounter in Gonda, Uttar Pradesh - Gonda News in Hindi

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा स्थित छपिया में बुधवार को दो शातिर गौ तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि थाना छपिया पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस मुठभेड़ में आत्मरक्षा में दो शातिर गोकश बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाश नासिर और कलीम अपने साथियों के साथ मिलकर छपिया थाना के अंतर्गत मल्हीपुर गांव में गोकशी की घटना में शामिल थे। इस मामले में अभियोग पंजीकृत करके एक व्यक्ति को पहले गिरफ्तार किया गया था। मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपियों के विरुद्ध जनपद के कई थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। नासिर हिस्ट्रीशीटर है। कलीम पर भी छह-सात मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के विरुद्ध थाना छपिया में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव में गोकशी और प्रतिबंधित मवेशी का मांस पाए जाने की सूचना मिली। इस दौरान कई हिंदू संगठनों के लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान मंगलवार को एक आरोपी पकड़ा गया जबकि नासिर और कलीम फरार हो गए थे।
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दोनों को गोली लगी थी। उनका इलाज गोंडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्र हो गए थे।
जानकारों ने बताया कि मल्हीपुर गांव के बाहर काफी दिनों से गोकशी का कारोबार चल रहा था। इस बारे में ग्रामीणों ने क्षेत्रीय पुलिस को सूचना दी और विधायक प्रभात वर्मा को भी अवगत कराया। विधायक ने यह जानकारी देवीपाटन मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से साझा की। इसी क्रम में मंगलवार शाम स्थानीय थाने और आसपास के थानों की फोर्स छापेमारी करने पहुंची। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। उसने पूछताछ के दौरान नासिर और कलीम के नाम बताए थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two cow smugglers injured in police encounter in Gonda, Uttar Pradesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gonda, uttar pradesh, cow smuggler, police encounter, injured, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gonda news, gonda news in hindi, real time gonda city news, real time news, gonda news khas khabar, gonda news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved