• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी के रेडलाइट एरिया में बेची जा रही रांची की लड़की को पुलिस ने कराया मुक्त

Ranchi girl being sold in UPs red light area freed by police - Agra News in Hindi

कुशीनगर । यूपी के कुशीनगर में रेडलाइट एरिया में बेची जा रही रांची की एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने मुक्त करा लिया है।
लड़की रांची शहर के सुखदेवनगर इलाके की रहने वाली है। उसके पिता ने 13 अगस्त को अपनी बेटी के लापता होने की एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने पड़ोस में रहने वाले ज्वाला प्रसाद उर्फ अभय कुमार पर संदेह जताया था।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर कमरे में बंद कर रखी गई लड़की को भी बरामद कर लिया।

बताया जा रहा है कि कुशीनगर के कासिया बाजार में जिस जगह से लड़की को मुक्त कराया गया है, वहां कई अन्य लड़कियां कैद रखी गई थीं। रांची से गई पुलिस टीम के साथ यूपी पुलिस की टीम ने उन लड़कियों को भी मुक्त कराया है।

रांची की लड़की को रेडलाइट एरिया में बेचने की तैयारी चल रही थी। ज्वाला प्रसाद ने उसे जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़ी महिला दलाल के हाथों में सौंप दिया था।

रांची के सुखदेवनगर के थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि लड़की को गलत हाथों में जाने के पहले ही सुरक्षित रूप से बरामद कर लिया गया है।


(आईएएनएस)



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ranchi girl being sold in UPs red light area freed by police
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ranchi, kushinagar, up, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, agra news, agra news in hindi, real time agra city news, real time news, agra news khas khabar, agra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved