• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आगरा : यमुना नदी में डूबी छह लड़कियां, मृतका के पिता का दावा- तीन की मौत

Agra: Six girls drowned in Yamuna river, father of the deceased claims - three died - Agra News in Hindi

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां यमुना नदी में नहाते समय छह लड़कियां डूब गईं। पता चला है कि नदी में डूबने वाली सभी लड़कियां नाबालिग हैं।
मामला आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि लड़कियां नदी में नहाने गई थीं और इसी दौरान उनमें से छह लड़कियां डूब गईं। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद अन्य लोगों ने लड़कियों के डूबने की जानकारी पुलिस और परिवार को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लड़कियों के शवों को नदी से बरामद किया।
मृतका के पिता सुंदर ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि परिवार की सभी लड़कियां यमुना नदी में नहाने गई थीं, जिनमें छह लड़कियां डूब गईं। मृतका में एक मेरी बेटी है, इसके अलावा कुछ अन्य लड़कियां भी हैं। अब तक तीन की मौत हुई है और तीन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। नदी में डूबने वाली सभी लड़कियां नाबालिग हैं।
फिलहाल इस हादसे के बाद मौके पर आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं। हालांकि, अब तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। साथ ही मरने वाली लड़कियों की संख्या का भी खुलासा नहीं किया गया है।
इस घटना के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसर गया है और आसपास के लोग उनके घरों पर पहुंच रहे हैं।
इससे पहले, 13 मई को उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के अरवल थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी में भी एक बड़ा हादसा हुआ था। नदी पार फसल देखने गए एक ही परिवार के सात लोग नदी की तेज धारा में अचानक बह गए थे। तब स्थानीय लोगों की मदद से चार लोगों को बचा लिया गया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Agra: Six girls drowned in Yamuna river, father of the deceased claims - three died
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: yamuna river, agra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, agra news, agra news in hindi, real time agra city news, real time news, agra news khas khabar, agra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved