|
जयपुर। बुद्ध पूर्णिमा पर सोमवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ अभियान के अंतर्गत जयपुर जिले में 11 हजार से अधिक स्थानों पर गायत्री महायज्ञ किया गया। एक ही समय में करीब पचास हजार लोगों ने 12 लाख से अधिक आहुतियां प्रदान की। पूरे देश में 24 लाख और राजस्थान में एक लाख से अधिक लोगों ने एक साथ एक ही समय पर यज्ञ किया।
जयपुर शहर में चार हजार और जयपुर ग्रामीण छह हजार लोगों ने यज्ञ में भागीदारी की। यज्ञ और ऑनलाइन और ऑफ लाइन दोनों मोड पर हुआ। पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए 26 नागरिकों और पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई में शहीद हुए छह शहीदों की आत्म शांति की प्रार्थना करते हुए विशिष्ट आहुतियां प्रदान की गई। अभी भी देश की सीमा पर डटे सैनिकों के मनोबल वृद्धि हेतु विशेष वेद मंत्रों से आहुतियां प्रदान की गई। देश के लिए मर मिटने के संकल्प के साथ लोगों ने पूर्णाहुति की।
यज्ञ में 2200 किलो हवन सामग्री, 2800 किलो घी और 11 हजार किलो हवन सामग्री प्रयुक्त हुई।
गायत्री परिवार जयपुर जोन समन्वयक सुशील कुमार शर्मा ने जयपुर में दुर्गापुरा से पूरे राजस्थान के लिए ऑनलाइन यज्ञ का संचालन किया। गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी, गायत्री शक्तिपीठ वाटिका, गायत्री शक्तिपीठ कालवाड़ और किरण पथ मानसरोवर स्थित श्री वेदमाता वेदना निवारण केन्द्र में बड़े स्तर पर यज्ञ हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने विश्व कल्याण की कामना के साथ यज्ञ देवता को आहुतियां प्रदान की। अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई में रहने वाले जयपुर के परिजन भी यज्ञ से ऑनलाइन जुड़े और हवन किया।
सामूहिक चेतना से बढ़ा देश का मनोबल:
शांतिकुंज हरिद्वार से राजस्थान जोन समन्वयक गौरीशंकर सैनी ने यज्ञ के बाद कहा कि सामूहिक रूप से की गई साधनों और हवन के प्रयासों से देश के सैनिकों को मनोबल उच्च बना हुआ है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हर हमले का मुंह तोड़ जवाब दिया है। नारी जागरण समन्वयक शालिनी वैष्णव, राजस्थान जोन समन्वयक ओमप्रकाश अग्रवाल, सह समन्वयक गायत्री कचोलिया ने भी यज्ञ के बाद संबोधित किया।
यहां भी गूंजा गायत्री मंत्रः
मानसरोवर, प्रतापनगर, मुरलीपुरा, हरमाड़ा,, सांगानेर, वैशालीनगर, जनता कॉलोनी, कालवाड़ रोड झोटवाड़ा, आगरा रोड, अजमेर रोड, दिल्ली रोड की कॉलोनियों में लोगों ने अपने घर पर स्वयं यज्ञ किया। लोगों को हवन विधि के लिए पहले ही ऑनलाइन लिंक भेज दिया गया था। यज्ञ में राष्ट्र पर मंडराए संकटों के निवारण, सभी की सुख-शांति-समृद्धि और पर्यावरण संवद्र्धन के लिए हुए महाप्रयोग में अनेक संस्थाओं ने यज्ञ में भागीदारी की।
गायत्री परिवार के सभी शक्तिपीठों, चेतना केन्द्रों, प्रज्ञा मंडलों, युवा मंडलों, महिला मंडलों , नव चेतना विस्तार केन्द्रों, गायत्री प्रज्ञा पीठों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर भी हवन करवाया। कई मंदिरों में सामूहिक रूप से यज्ञ हुए। घरों के अलावा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और कॉलोनियां में भी यज्ञ कराया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रॉकस्टार डीएसपी का संगीतमय जादू जारी, कुबेर का तीसरा सिंगल अनगनगा काढ़ा के हुआ जारी
‘द दिल्ली फाइल्स’ को मिला नया नाम, रिलीज डेट में भी बदलाव , विवेक रंजन ने बताया कब आएगा टीजर
दीपिका पादुकोण देशभर में खोलेंगी 'पादुकोण स्कूल ऑफ बैडमिंटन' के 75 नए सेंटर
Daily Horoscope