|
चूरू। जिला कलेक्टर सत्यानी का चूरू में कार्यकाल जिलेवासियों को याद रहेगा। जिला कलेक्टर अपने सरल-सहज व्यवहार और कुशल नेतृत्व के लिए हमेशा याद आएंगी। शुक्रवार को जिला कलेक्टर सत्यानी के स्थानांतरण उपरांत जिला कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों, अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। जिला कलेक्टर सत्यानी ने एडीएम उत्तम सिंह शेखावत को जिला कलेक्टर का चार्ज सौंपा।
एडीएम उत्तम सिंह शेखावत ने कहा कि जिला कलेक्टर सत्यानी का सहज, सरल व शांत स्वभाव हम सभी के लिए प्रेरणादाई है। उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग करते हुए राज्य सरकार व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन व जिले की सर्वोच्च प्रगति हेतु प्रोत्साहित करते हुए टीम भावना से काम किया। जिला कलेक्टर सत्यानी ने हमेशा अधिकारियों, कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया तथा विभिन्न चुनौतियों के समक्ष डटे रहकर कार्य करने में सहयोग किया।ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर वार, कहा- न जवाबदेही, न बदलाव, सिर्फ प्रचार
शेयर बाजार हरे निशान में बंद, निफ्टी बैंक ऑल टाइम हाई पर
पीएम मोदी के 11 साल को सुनहरे अक्षरों में लिखा जाना चाहिए : जेपी नड्डा
Daily Horoscope