चंडीगढ़। पंजाब के बाढ़ प्रभावित जिलों में लोगों को संकट से बाहर निकालने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वह पठानकोट से सरदूलगढ़ तक राज्यभर में बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहाकि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से राज्य में बाढ़ की स्थिति पर नजर रखी हुई है। राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों को समय पर राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस नेक काम के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। राज्य सरकार इस कठिन समय में लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें जरूरी मदद दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहाकि राज्य सरकार के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य प्रशासनिक मशीनरी लोगों की मदद के लिए पहले से ही पूरी तरह सक्रिय हैं। बाढ़ प्रभावित जिलों में बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस कठिन समय में लोगों की सेवा में लगे गैर सरकारी संगठनों और अन्य संगठनों की भरपूर सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के प्रभावित क्षेत्रों में बचाव एवं राहत कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि लोगों की तकलीफें कम हो सके। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहाकि राज्य सरकार बाढ़ से लोगों को हुए नुकसान के एक-एक पैसे की भरपाई करेगी।
उन्होंने आगे बताया कि भारी बारिश के कारण फसलों, घरों और अन्य चीजों को हुए नुकसान का पता लगाने के लिए विशेष गिरदावरी के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि फसलों, घरों, पशुओं आदि की गिरदावरी प्राथमिकता के आधार पर करने के लिए संबंधित उपायुक्तों को विस्तृत निर्देश दिये जा चुके हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अहमदाबाद विमान दुर्घटना : गृहमंत्री अमित शाह ने घायलों से की मुलाकात, एक यात्री के बचने की जानकारी दी, डीएनए परीक्षण के बाद मृतकों का सही आंकड़ा सामने आएगा
अहमदाबाद विमान हादसे में विजय रूपाणी की मौत पर तमाम नेताओं ने जताया दुख
अहमदाबाद प्लेन हादसा : मृतकों के परिवारों को एक करोड़ रुपए की मदद देगा टाटा ग्रुप
Daily Horoscope