समराला/लुधियाना। पीजीआई चंडीगढ़ से लुधियाना मरीज को लेकर लौट रही एक निजी एंबुलेंस बुधवार सुबह करीब 7 बजे लुधियाना-चंडीगढ़ मार्ग पर किट्टी ब्रैड के पास हीरा (कोहरा) गांव के समीप अनियंत्रित होकर एक मस्जिद की दीवार से टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एंबुलेंस में सवार एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से समराला सिविल अस्पताल पहुंचाया। एंबुलेंस में फंसे ड्राइवर को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और उसे इलाज के लिए लुधियाना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घायलों की हालत स्थिर, खतरे से बाहर
सिविल अस्पताल समराला के डॉ. मंदीप सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल सभी चारों व्यक्ति एक ही परिवार के सदस्य हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है और चारों की हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टर ने बताया कि सभी लोग चंडीगढ़ पीजीआई से मरीज को लेकर लुधियाना स्थित अपने घर लौट रहे थे, जब यह हादसा हुआ।
हादसे के कारणों की जांच जारी
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि तेज रफ्तार या नींद की झपकी के कारण एंबुलेंस अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। हालांकि, दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।
यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और थकावट में वाहन चलाने के खतरे को उजागर करता है। प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से सतर्कता बरतने की अपील की है, विशेषकर जब वाहन में मरीज या घायल व्यक्ति हो।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए 4 सदस्यों को किया मनोनीत, उज्ज्वल निकम सहित इन लोगों का नाम शामिल
पीएम मोदी ने राज्यसभा के लिए मनोनीत चार प्रतिष्ठित व्यक्तियों को दी शुभकामनाएं
किम जोंग उन ने दोहराया, 'यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को हमारा पूरा समर्थन'
Daily Horoscope