चंडीगढ़। किसानों का आंदोलन अब तेजी पकडऩे लगा है। आंदोलन के कारण दूसरे राज्यों को भी नुकसान हो रहा है। मध्यप्रदेश के किसान आंदोलन की आग में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ भी झुलसने लगे हैं। आंदोलन से इन राज्यों के उद्योग प्रभावित हैं। उद्योगों में तैयार माल अटका हुआ है। आंदोलन में ट्रांसपोर्टरों का काफी नुकसान हो चुका है। इन राज्यों से मध्यप्रदेश में सप्लाई किया जाने वाला माल भी रास्तों में ट्रकों में फंसा हुआ है। इन राज्यों के करीब 16 हजार से अधिक ट्रक मध्यप्रदेश के भीतर व बार्डर पर अटके हुए हैं, जबकि कई ट्रक आंदोलन में आगजनी के हवाले कर दिए गए हैं। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्टर कांग्रेस के चेयरमैन कुलतरण सिंह अटवाल ने बताया कि मध्यप्रदेश में हजारों ट्रक फंसे हैं। इस कारण ट्रांसपोर्टरों का काफी नुकसान हो चुका है। प्रभावित राज्यों में ट्रांसपोर्टरों को एक हफ्ते में करीब 280 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
थोक महंगाई दर मई में 14 महीने के निचले स्तर 0.39 प्रतिशत पर रही
PM मोदी को मिला साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान, कहा- विनम्रता और कृतज्ञता से स्वीकार करता हूं
देश में वर्ष 2027 में होगी जनगणना, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना,दो चरणों में होगी जनगणना
Daily Horoscope