• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिमाचल के ऊना-पीर निगाह मार्ग पर पलटी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 25 से अधिक घायल

Tractor trolley full of devotees overturned on Una-Peer Nigaah road in Himachal, more than 25 injured - Una News in Hindi

ऊना । हिमाचल प्रदेश के ऊना-पीर निगाह मार्ग पर गुरुवार को एक सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में 25 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। ये हादसा ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह के पास हुआ। पंजाब के मानसा जिले के रहने वाले श्रद्धालु दर्शन के लिए पीर निगाह गए थे। सभी श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर लौट रहे थे। तभी वह बेकाबू होकर पलट गई।
हादसे के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली पर 25 से अधिक श्रद्धालु सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई और उन्हें ट्रॉली में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
तहसीलदार शिखा राणा ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि फील्ड कानूनगो से हादसे की सूचना मिली थी। पता चला कि सभी श्रद्धालु मानसा के रहने वाले हैं। हादसे में घायल हुए लोगों में अधिकतर बच्चे हैं। सभी घायलों का स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत पहले से बेहतर है।
वहीं, श्रद्धालु मनप्रीत ने बताया कि प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह से दर्शन कर हम लोग लौट रहे थे। तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी लोग घायल हो गए।
हादसे में घायल एक अन्य श्रद्धालु ने बताया, “ट्रैक्टर-ट्रॉली में 25 से अधिक श्रद्धालु सवार थे। इस दौरान ड्राइवर ने उसे मोड़ने की कोशिश की, तभी वह पलट गई।”
पुलिस ने हादसे की जानकारी घायलों के परिवार वालों को दे दी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tractor trolley full of devotees overturned on Una-Peer Nigaah road in Himachal, more than 25 injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: una, peer nigaah road, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, una news, una news in hindi, real time una city news, real time news, una news khas khabar, una news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved