2 of 4
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
khaskhabar.com: बुधवार, 11 मार्च 2020 09:24 AM
कर्क:
आज शाम तक आपके काम की परिस्थितियां सुधर जायेंगी। आर्थिक लाभ ठीक-ठीक होगा। किसी एक
मामले में बिगाड़ के बाद भी आपका दिन ठीक जायेगा। ऋण के पुनर्भुगतान की सोच सकते हैं।
कुटुम्ब के मामले में दूर रहना ही अच्छा है। किसी न किसी बात को लेकर असहमति चलती रहेगी।
संतान को लेकर आज मन ही मन चिंतित रहेंगे।
सिंह:
आज आप अपने प्रमुख लक्ष्य को पूरा नहीं कर पा रहे हैं, आपका मन भी नहीं लग रहा है।
कारोबारी यात्रा आपको लाभ दे सकती है, दूसरे शहरों से भी आपकी आय बढ़ेगी। अचानक लाभ
की मात्रा भी बढ़ सकती है। भूमि-भवन के मामलों में जटिलता रहेगी, खरीदने का विचार त्याग
दें। खाने-पीने की आदतों पर नियंत्रण करना आवश्यक है। स्वास्थ्य को लेकर अधिक चिंता
करें।
कन्या:
आज भूमि, भवन या वाहन सम्बन्धी मामलों में गतिविधियां तेज हो जायेंगी। भूमि से लाभ
होना सम्भव है। व्यवसाय से सम्बन्धित बातें आगे बढ़ेंगी। विस्तार योजना पर भी काम करेंगे।
आर्थिक लाभ के लिए किये जा रहे प्रयास सफल होने वाले ही हैं। आपके महत्वपूर्ण निर्णय
किसी छोटे निर्णय पर आधारित हैं, यह बाधा भी दूर हो सकती है। आपकी माता के लिए आज का
दिन बहुत शुभ है, उन्हें या तो कोई उपहार मिलेगा या उनके काम-काज में लाभ होगा। आध्यात्मिक
मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी और कोई अच्छा अनुभव हो सकता है।