• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

PKL-6 : मुंबई को यूपी ने पहले हाफ में अच्छी चुनौती दी लेकिन...

मुंबई। मुंबई ने दूसरे हाफ में एकतरफा खेल दिखाते हुए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-6 में मंगलवार को यूपी योद्धा को 41-24 से हरा दिया। अपने घर एनएससीआई इंडोर स्टेडियम में खेल रही मुंबई को यूपी ने पहले हाफ में अच्छी चुनौती दी लेकिन दूसरे हाफ में मेजबान टीम ने यूपी को हावी नहीं होने दिया। पहले हाफ की समाप्ति तक मुंबई की टीम 15-14 के मामूली अंतर से आगे थी।
दूसरे हाफ में मेजबान टीम ने यूपी को कभी भी अपनी बराबरी पर नहीं आने दिया और मैच का अंत होते-होते अंकों के अंतर को इतना बड़ा दिया कि यूपी वापसी नहीं कर पाई। मुंबई के लिए सिद्धार्थ देसाई, दर्शन कादियान और सुरेंदर सिंह ने सात-सात अंक लिए। डिफेंडर फजल अत्राचली ने छह अंक लेकर मुंबई की जीत में अहम भूमिका निभाई। रेड से मुंबई ने 15 तो टैकल से 18 अंक बटोरे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PKL-6 : U Mumba beat UP Yoddha by 41-24
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pkl-6, u mumba, up yoddha, u mumba vs up yoddha, ed, tackle, raider, defender, pro kabaddi league, pkl, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved