नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल (Sheldon Cottrell) ने भारत के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के देश के लिए प्रेम को सलाम किया है। कॉटरेल भी जमैका डिफेंस फोर्स में सैनिक हैं और उन्होंने ट्विटर पर धोनी द्वारा भारतीय सेना के साथ कुछ समय बिताने के फैसला को सराहा। कॉटरेल ने लिखा कि यह आदमी (धोनी) मैदान पर प्रेरणा का स्रोत है।
इसके अलावा धोनी मैदान के बाहर देश के प्रति अपने कर्तव्य को भी अच्छी तरह समझते हैं। कॉटरेल ने अपने ट्वीट में एक वीडियो साझा किया, जिसमें 2011 में भारत के राष्ट्रपति धोनी को भारतीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल का ओहदा देते हुए दिखाई दे रहे हैं। कॉटरेल ने हाल ही में इंग्लैंड में समाप्त विश्व कप के दौरान विकेट लेने के बाद सैल्यूट के माध्यम से विकेट का जश्न मनाया था। इस कारण वे काफी चर्चा में रहे थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दिल्ली जीएम ओपन - अभिजीत गुप्ता ने चौथा खिताब जीतकर रचा इतिहास
शूटिंग विश्व कप- आर्य-अर्जुन ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक
मारक्रम के पराक्रम से दक्षिण अफ्रीका को पहला आईसीसी विश्व खिताब ,,WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया
Daily Horoscope