मुंबई। सोचिए क्या मंजर रहा होगा जब ठाणे जिले के अंबीवैली में एक बडे चेन
स्त्रैचर की शादी में करीब एक हजार लोग आए जिनमें देश के नामी चेन
स्त्रैचर,चोर व गिरहकट थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 20
पुलिसकर्मी इस शादी पर नजर बनाए हुए थे लेकिन उन्होंने कोई एक्शन नहीं
लिया। उनके मुताबिक इससे कानून एवं व्यवस्था के लिए मुश्किलें खडी हो सकती
थीं।
ठाणे के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
पुलिस के मुताबिक दूल्हे तौफीक तेजी उर्फ ईरानी पर चेन स्त्रैचिंग के करीब
25 मामले चल रहे हैं। उसकी शादी उसी की आंटी की 15 वर्षीय बेटी सोहरा ईरानी
से हुई। तौफीक की इस शादी में बतौर मेहमान आए 1 हजार से ज्यादा मेहमानों
में दिल्ली, औरंगाबाद,भोपाल, कर्नाटक और मुंबई के चेन लुटेरे और गुंडे
शामिल थे।
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी 2026 रैंकिंग शिक्षा जगत के लिए अच्छी खबर : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने क्रोएशिया के प्रधानमंत्री को दिया भारत आने का न्यौता, कहा- आतंकवाद मानवता का दुश्मन है
मेरी भूमिका सर्वोच्च न्यायालय तय करेगा, कोई दल या परिवार नहीं : तेज प्रताप यादव
Daily Horoscope