चेन स्त्रेचर की शादी, बारात में चले देश के नामी चोर,गिरहकट...

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 31 जनवरी 2017, 6:23 PM (IST)

मुंबई। सोचिए क्या मंजर रहा होगा जब ठाणे जिले के अंबीवैली में एक बडे चेन स्त्रैचर की शादी में करीब एक हजार लोग आए जिनमें देश के नामी चेन स्त्रैचर,चोर व गिरहकट थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 20 पुलिसकर्मी इस शादी पर नजर बनाए हुए थे लेकिन उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया। उनके मुताबिक इससे कानून एवं व्यवस्था के लिए मुश्किलें खडी हो सकती थीं।

ठाणे के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस के मुताबिक दूल्हे तौफीक तेजी उर्फ ईरानी पर चेन स्त्रैचिंग के करीब 25 मामले चल रहे हैं। उसकी शादी उसी की आंटी की 15 वर्षीय बेटी सोहरा ईरानी से हुई। तौफीक की इस शादी में बतौर मेहमान आए 1 हजार से ज्यादा मेहमानों में दिल्ली, औरंगाबाद,भोपाल, कर्नाटक और मुंबई के चेन लुटेरे और गुंडे शामिल थे।

[@ अजब- गजबः उनका शौक खतरनाक सांपों से खेलना]


बता दें, तौफीक (20) को मकोका के तहत पहली बार साल 2012 में गिरफ्तार किया गया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद भारी तादाद में चुराई हुई चेनें और कीमती सामान बरामद किया गया था। इसके बाद उसे बेल पर छोड दिया गया, लेकिन वह वापस उसी धंधे में चला गया।

साल 2016 में फिर उस पर मकोका के तहत मामला दर्ज किया गया, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका। इसके बाद से वह फरार था। अब जांच की जाएगी कि आखिर क्यों ठाणे पुलिस ने इतना शानदार मौका होते हुए भी तौफीक को गिरफ्तार क्यों नहीं किया। एंटी चेन स्त्रैचिंग स्`ॉड के हेड और सीनियर इंस्पेक्टर रविंद्र दोइफोडे ने कहा कि उनकी टीम को सिर्फ शादी में शामिल हुए लोगों पर नजर रखने का ऑर्डर था। शादी को खराब करना कोई समझदारी नहीं थी। इससे गंभीर कानून संबंधी परेशानियां खडी हो सकती थीं। उन्होंने कहा कि अगर हम तौफीक को गिरफ्तार करने जाते तो वे लोग औरतों और बच्चों को ढाल बना लेते।


[@ इस पत्थर से दही जमाते हैं गांव के लोग ]

एसपी परमबीर सिंह का कहना है कि पुलिस को शादी की जानकारी थी। हमारी टीम वहां तैनात थी। इस मामले की जांच चल रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तौफीक के पिता स्थानीय ईरानी समुदाय के अध्यक्ष हैं।

[@ इस पत्थर से दही जमाते हैं गांव के लोग ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]