फिरोजाबाद। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चूड़ी बनाने वाली दलित महिला सितारा जाटव को एक स्मार्ट फोन और उपहारों से भरा बैग भेजा है। दरअसल वह पिछले सप्ताह उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में उनके घर पर मिलने गई थीं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने शनिवार को सितारा के घर का दौरा किया और उन्हें उपहारों से भरा बैग दिया।
इसमें एक एंड्रॉइड स्मार्टफोन, उनकी तीन बेटियों के लिए कपड़े, एक ऊनी कंबल, प्रेशर कुकर और कुछ अन्य बर्तन थे।
सितारा की उम्र 35 साल है। वह इन उपहारों को पाकर बहुत खुश हुई। उन्होंने कहा कि मैंने कभी किसी नेता से उपहार मिलने की उम्मीद नहीं की थी।
कुछ समय पहले प्रियंका गांधी ने तुर्किया गांव का दौरा किया था जहां वह सितारा के घर गई थी, तब सितारा ने प्रियंका के साथ अपनी मुश्किलें साझा कीं। प्रियंका ने सितारा के घर एक कप चाय पी थी। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ट्रंप की ईरान को चेतावनी, बोले- 'अगर हम पर हमला हुआ, तो अमेरिकी सेना पूरी ताकत के साथ आप पर टूट पड़ेगी'
अहमदाबाद प्लेन क्रैश : कितने शवों के डीएनए टेस्ट मैच हुए?
पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को जन्मदिन की शुभकामनाएं
Daily Horoscope