• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राहुल गांधी आज से तीन दिवसीय अमेठी दौरे पर, करेंगे जनता दर्शन

अमेठी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज से अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी दौरे पर है। राहुल गांधी का यह दौरा 6 अक्टूबर तक रहेगा। कांग्रेस उपाध्यक्ष अपने दौरे के आखिरी दिन अपनी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली जाएंगे। आपको बता दें कि लखनऊ में लैंड करने के बाद राहुल गांधी सडक मार्ग से अमेठी के लिए निकलेंगे। इस दौरान वो अमेठी क्षेत्र के लोगों से मिलेंगे।
अमेठी पहुंचने पर दोपहर 2 बजे राहुल जगदीशपुर के कठौरा गांव में चौपाल में हिस्सा लेंगे। इसके बाद इलाके का दौरा करने के बाद रात को मुंशीगंज गेस्ट हाउस में ठहरेंगे। सुबह में राहुल गांधी गेस्ट हाउस में लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद राजीव गांधी डिग्री कॉलेज में पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके बाद सलोन विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करेंगे और रात में रायबरेली के भुयेमऊ गेस्टहाउस में विश्राम करेंगे।

दौरे के आखिरी दिन राहुल गांधी रायबरेली में रहेंगे। यहां वो पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। साथ ही जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत लोगों से संवाद करेंगे। इसके बाद शाम को ही राहुल दिल्ली लौट जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul Gandhi to Begin Three-Day Visit to Amethi Today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rahul gandhi visit amethi, rahul gandhi in amethi, visit to amethi, rahul gandhi, congress vice president rahul gandhi, congress, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, amethi news, amethi news in hindi, real time amethi city news, real time news, amethi news khas khabar, amethi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved