• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुंबई पुलिस का खुलासा, ' 2 साल में 35 अवैध बांग्लादेशी महिलाएं पकड़ी गई, देह व्यापार में थीं संलिप्त'

Mumbai Polices disclosure, 35 illegal Bangladeshi women caught in 2 years, were involved in prostitution - Mumbai News in Hindi

मुंबई । मुंबई पुलिस ने पिछले दो वर्षों में अवैध रूप से भारत में रह रही 35 बांग्लादेशी महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की, जो मुंबई में देह व्यापार में लिप्त थीं। पुलिस ने बताया कि ये महिलाएं बिना वैध दस्तावेजों के भारत में प्रवेश कर ये काम कर रही थीं।
पुलिस के अनुसार, इनमें से कई महिलाएं 20 साल से अधिक समय से मुंबई में रह रही थीं। ये महिलाएं काम की तलाश में बांग्लादेश से भारत आई थीं, लेकिन आर्थिक तंगी और अन्य कारणों के चलते देह व्यापार की ओर मुड़ गईं।
एक महिला ने बताया कि उसके परिवार में कैंसर के इलाज के लिए पैसे की जरूरत थी। घर में कोई कमाने वाला न होने के कारण वह अवैध तरीके से भारत आई और इस धंधे में उतर गई।
एक अन्य महिला ने खुलासा किया कि पति के तलाक देने के बाद परिवार की जिम्मेदारी उस पर आ गई। अच्छी कमाई के लिए वह भारत आई और वैश्यावृत्ति में शामिल हो गई।
पुलिस ने बताया कि कई महिलाएं 25-26 साल की उम्र में इस धंधे में आती हैं, क्योंकि उम्र बढ़ने पर कमाई कम हो जाती है। कुछ महिलाओं ने बताया कि बांग्लादेश में दूसरी महिलाओं को अच्छा पैसा कमाते देख वे भी लालच में भारत चली आईं।
पुलिस के मुताबिक, इन महिलाओं को भारत आने के लिए 15-20 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इसमें बॉर्डर पार कराने वाले एजेंट और फर्जी दस्तावेज बनवाने का खर्च शामिल है। मुंबई पुलिस लगातार अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पकड़ी गई महिलाओं को कानूनी प्रक्रिया के तहत उनके देश वापस भेजने की तैयारी की जा रही है।
पुलिस ने कहा कि मानव तस्करी और अवैध प्रवास को रोकने के लिए ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी। साथ ही, बॉर्डर सिक्योरिटी और फर्जी दस्तावेजों के नेटवर्क पर भी नजर रखी जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mumbai Polices disclosure, 35 illegal Bangladeshi women caught in 2 years, were involved in prostitution
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: illegal bangladeshi, mumbai police, bangladeshi, women, crime news in hindi, crime news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved