|
जयपुर। राजस्थान सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने साहस, शौर्य, समर्पण व प्रतिबद्धता के साथ मां भारती की रक्षा में समर्पित राजस्थान के अदम्य साहसी, अमर बलिदानी मेजर मुस्तफ़ा बोहरा (मरणोपरांत) एवं मेजर विकास भांभू (मरणोपरांत) को सम्मानित किए जाने को गौरवान्वित करने वाला क्षण बताया है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह-2024 (चरण-1) में शौर्यचक्र से सम्मानित किए जाने सैनिकों के साथ-साथ देशवासियों को भी गर्व की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि यह संपूर्ण राजस्थान के लिए भी अत्यंत गर्व का विषय है। आपकी वीरता, साहस और मां भारती के प्रति सेवा का जज्बा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मणिपुर : अरामबाई तेंगगोल नेता कानन सिंह गिरफ्तार, इंफाल से गुवाहाटी ले गई CBI, इंटरनेट सेवाएं बंद
कैलिफ़ोर्निया नेशनल गार्ड के सैनिक लॉस एंजेलिस पहुंचे, छापेमारी के विरोध में प्रदर्शन, 29 गिरफ्तार
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम को 3-2 से हराया
Daily Horoscope