• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोलीं हिना खान, 'मुझे पूरा भरोसा भारत बनेगा विकसित देश'

Hina Khan said on the completion of 11 years of Modi government, I have full faith that India will become a developed country - Bollywood News in Hindi

मुंबई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार को 11 साल पूरे हो गए। इस मौके पर अभिनेत्री हिना खान ने आईएएनएस से कहा कि इन 11 सालों में भारत बहुत ताकतवर बन गया है। देश कई क्षेत्रों में काफी तरक्की कर रहा है। हिना खान ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, "मेरे छोटे से अनुभव के आधार पर, मुझे लगता है कि भारत अब बहुत ताकतवर बन गया है। सड़कें, इमारतें, तकनीक, अंतरिक्ष, दवाइयों, आयुष्मान भारत योजना, गरीबी कम करने, सेना और देश की अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों में हम पहले से बेहतर हो गए हैं।" एक्ट्रेस को भरोसा है कि भारत आगे चलकर एक मजबूत और पूरी तरह विकसित देश बनेगा। इसका श्रेय उन्होंने पीएम मोदी की सोच और नेतृत्व को दिया।
हिना खान ने कहा, "भारत एक विकसित देश बन सकता है, और वह भी हमारे जीवनकाल में ही। सच कहूं तो, सबसे पहले ये सपना हमारे प्रधानमंत्री ने देखा था। जैसे-जैसे देश में तरक्की और सुधार हो रहे हैं, मुझे पूरा भरोसा है कि हम जल्द ही एक विकसित भारत देख पाएंगे।''
हाल ही में 4 जून को हिना खान ने खुलासा किया था कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है।
हिना खान ने यह खुशखबरी इंस्टाग्राम पर दी। उन्होंने शादी की कई खास तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, "हम दो अलग-अलग दुनिया से थे, लेकिन हमने मिलकर प्यार की एक नई दुनिया बनाई। हमारे बीच जो फर्क थे, वह सब खत्म हो गए, और हमारे दिल एक हो गए। हमने ऐसा रिश्ता बनाया है जो हमेशा बना रहेगा। हम अब एक-दूसरे का घर हैं, एक-दूसरे की रोशनी और उम्मीद हैं।"
दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो, हिना और रॉकी पहली बार लोकप्रिय टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर मिले थे। इस शो में हिना अक्षरा नाम की लड़की के किरदार में थीं, और रॉकी जैसवाल उस शो के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर थे। काम के दौरान दोनों की दोस्ती हो गई और फिर धीरे-धीरे प्यार हो गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hina Khan said on the completion of 11 years of Modi government, I have full faith that India will become a developed country
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: modi government, hina khan, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved