• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

छत्रपति संभाजी महाराज की राष्ट्रीय गौरव यात्रा का दौसा में भव्य स्वागत

Grand welcome to Chhatrapati Sambhaji Maharajs National Gaurav Yatra in Dausa - Dausa News in Hindi

दौसा। छत्रपति संभाजी महाराज की राष्ट्रीय गौरव यात्रा का प्रवेश मंगलवार को दौसा शहर में हुआ। गौरव यात्रा के साथ संभाजी महाराज की भव्य जीवंत प्रतिमा भी शामिल थी। यात्रा का गांधी तिराहे पर अखिल भारतीय बैरवा विकास संघ के जिलाध्यक्ष आर के वर्मा के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। उन्होंने छत्रपति संभाजी महाराज की जीवंत प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वर्मा ने बताया कि संभाजी महाराज की जीवंत प्रतिमा बहुत विशाल थी। संभाजी महाराज को छावा अर्थात शेर का बच्चा भी कहा जाता है। यात्रा में शामिल सभी आगंतुओं का दौसा की भूमि पर स्वागत करके जलपान करवाया।


यात्रा के संयोजक परमेश्वर नलावडे पाटिल ने बताया कि 14 मई को संभाजी महाराज की जन्म जयंती को लेकर उनकी जीवंत प्रतिमा को लेकर 25 वाहनों के काफिले के साथ राष्ट्रीय गौरव यात्रा की शुरूआत 5 दिन पूर्व में की। यात्रा महाराष्ट्र से शुरू होकर विभिन्न शहरों में होते हुए जयपुर पहुंची, जहां राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने प्रतिमा का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

दौसा शहर से यात्रा दिल्ली के लिए रवाना हुई, जहां उनकी जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र भवन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। उसके बाद यात्रा नासिक महाराष्ट्र पहुंचकर प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

इस मौके पर कर्मचारी नेता भगवान वर्मा, एन आर बालोत, सूरज कुमार, अशोक शर्मा, यात्रा के सह संयोजक जगदीश पांगरकर, विजय काकडे, विजय ननेवरे, विलास पागारकरे मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Grand welcome to Chhatrapati Sambhaji Maharajs National Gaurav Yatra in Dausa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, chhatrapati sambhaji maharaj, national gaurav yatra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved