|
भरतपुर। महाराणा प्रताप स्मारक अभियान के अंतर्गत देशभर में स्थापित की जा रही 500 प्रतिमाओं की श्रृंखला में, भरतपुर के गोलपुरा में 19वीं प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह भव्य कार्यक्रम परम पूज्य गोवर्धन पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य जी के पावन सानिध्य में और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मथुरा के राजा डॉ. मानवेंद्र सिंह जी, तथा स्थानीय विधायक डॉ. सुभाष गर्ग के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
इस अवसर पर महाराणा प्रताप स्मारक अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह नमाणा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथियों में राजस्थान सरपंच संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन सिंह गोड़, भरतपुर के विधायक डॉ. सुभाष गर्ग, धरोहर संरक्षक शक्ति सिंह बांदीकुई, चतुर सिंह सोलंकी भैरई, मंथन पंचोली और रविन्द्र सिंह राजावत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मारक्रम के पराक्रम से दक्षिण अफ्रीका को पहला आईसीसी विश्व खिताब ,,WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया
इजराइल-ईरान संघर्ष के बीच भारत ने नई एडवाइजरी जारी की, यहां पढ़ें
अहमदाबाद विमान दुर्घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन
Daily Horoscope