• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

12 मई को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चंबा आयेंगे

BJP President Amit Shah Chamba will come On 12th May - Dharamshala News in Hindi

धर्मशाला। कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर ने बताया कि 12 मई को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चंबा में जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा चुनावों में लोगों में भाजपा के प्रति खासा उत्साह है। हिमाचल में भी भाजपा की लहर चल रही है। वहीं कांग्रेस नेता आपस में एक दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हैं। प्रदेश के लोग एक साल पहले ही कांग्रेस पार्टी को सत्ता से बाहर कर चुके हैं।
पत्रकारों को संबोधित करते हुये कपूर ने कहा कि एक ओर देश को विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। तो दूसरी तरफ लगभग छह दशक तक भारत पर राज करके कांग्रेस पार्टी ने देश को विनाश के कगार पर ला खड़ा किया है। जबकि पांच साल पहले नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में देश में अभूतपूर्व काम किया।

कपूर ने कहा कि मोदी सरकार की आम जनता के फायदे वाली योजनाओं का असर साफ दिख रहा है। इसके साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे को उन्होंने प्राथमिकता दी है। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की नीति भी बनाई। इससे देश की सेनाओं और आम जनता का मनोबल काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के छह दशक विकास की दृष्टि देश में बहुत मामूली योगदान कर पाएं। जबकि नरेन्द्र मोदी सरकार ने पिछले पांच सालों में विकास के मामले में बहुत कुछ किया।

उन्होंने कहा कि एक ओर जम्मू-कश्मीर में जिहादी आंतकवादियों को पकडऩे के लिए मोदी सरकार ने सख्त कदम उठाए और पांच साल में सैंकड़ां आंतकवादियों को ढेर कर दिया। दूसरा पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक का सहारा लिया इससे दुनिया भर में भारत की इज्जत बढ़ी और जनता ने खुद को सुरक्षित महसूस किया। यही वजह है कि आज आम जनता प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी को वोट देने के लिए प्रतीक्षा कर रही है।

कपूर ने पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह पर हमला करते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह तो ऐसे नेता हैं जो अनाप-शनाप बयानबाजी के बाद हमेशा मुकरने की महारत रखते हैं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह का इस मर्तबा जब ऊपर-नीचे की राजनीति का पैंतरा नहीं चल रहा तो अब उन्होंने जाति का दांव खेलना शुरू कर दिया है। उसके साथ ही कांग्रेस की हार देखकर बौखलाहट में अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।

कपूर ने मुकेश पर कहा कि कांग्रेस नेता घटिया स्तर की राजनीति कर रहे हैं, भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार पर मुकेश अगिनहोत्री का दिया गया उनका बयान निंदनीय है। मुकेश हार सामने देखकर बौखलाहट में हैं। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि इस बार शतरंज के मोहरे नहीं चलेंगे। मंडी सीट से भाजपा प्रत्याशी राम स्वरूप शर्मा सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी को हरा चुके है इस बार सुखराम को पोते आश्रय की बारी है। इस हार के साथ ही राजनीति के शतरंज के खिलाड़ी कहे जाने वाले पं. सुखराम की राजनीति का भी अंत होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP President Amit Shah Chamba will come On 12th May
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp president amit shah, chamba, 12th may, public meeting, himachal pradesh news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dharamshala news, dharamshala news in hindi, real time dharamshala city news, real time news, dharamshala news khas khabar, dharamshala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved